Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

WFI में चल रहे विवादों के बीच हरियाणा के छारा गांव पहुंचे राहुल गांधी, पहलवानों से की मुलाकात, बजरंग पूनिया भी रहे मौजूद

Rahul Gandhi: कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार मोर्चा खोले हुए हैं.

Rahul Gandhi

पहलवानों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार मोर्चा खोले हुए हैं. यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पहलवानों की ओर से किया जा रहा है. कुश्ती संघ की नवनिर्वाचित टीम को खेल मंत्रालय की तरफ से रद्द किए जाने के बाद चल रहे उठा-पटक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के एक गांव में पहलवानों से मिलने पहुंचे.

पहलवान दीपक पूनिया के गांव पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया के गांव छारा पहुंचे. जहां पर उन्होंने वीरेंद्र अखाड़े में पहलवानों से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे. राहुल गांधी ने गांव पहुंचकर पहलवानों से बात की और उनकी समस्याओं को लेकर बात की. बता दें कि बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने इसी वीरेंद्र अखाड़े से कुश्ती की शुरुआत की थी.

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित किया गया

बता दें कि पहलवानों के तमाम विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित WFI के अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित कर दिया था. इसके साथ ही कुश्ती महासंघ की मान्यता को रद्द करने के ऐलान के साथ ही किसी भी तरह के WFI के फैसले लेने पर भी रोक लगा दी गई थी.

साक्षी मलिक ने किया था विरोध

WFI के चुनाव में निर्वाचित हुए संजय सिंह का विरोध करते हुए पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. इसके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर अपने पद्मश्री आवास को छोड़ दिया था. इसके अलावा विनेश फोगाट ने भी अपना पुरस्कार वापस करने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें- साक्षी-बजरंग के बाद विनेश फोगाट ने भी किया अवार्ड वापसी का ऐलान, PM मोदी को पत्र भेजा, कहा- “हमें देशद्रोही बताया जा रहा है”

पूर्व अध्यक्ष ने पेश की थी सफाई

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को निलंबित किए जाने पर पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका अब कुश्ती संघ से कोई लेना-देना नहीं है. इसके साथ ही संजय सिंह के साथ करीबी रिश्ते होने के किए जा रहे दावे को भी खारिज करते हुए कहा था कि उनका संजय सिंह के साथ कोई भी रिश्ता नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism