देश

Amethi News: “पैसा तो दीवारों का भी आया होगा उसे कौन खा गया, ठेकेदार या अधिकारी…”, बिना पार्टीशन के शौचालय में लगाई गईं टॉयलेट सीटों पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सार्वजनिक शौचालय को लेकर कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बिना पार्टीशन के टॉयलेट की चार सीटें लगी हुई हैं. चूंकि अमेठी क्षेत्र केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का संसदीय क्षेत्र है तो इसको लेकर कांग्रेस ने सांसद पर निशाना साधा है और कहा है कि, अमेठी में बने इस सार्वजनिक शौचालय को क्यों न दुनिया का 8वां नमूना घोषित कर दिया जाए. इसी के साथ कांग्रेस ने दीवारों के लिए आए पैसे को लेकर भी सवाल उठाया है.

ये पूरा मामला जगदीशपुर ब्लाक के कटेहटी गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपए की लागत से ये सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था लेकिन इंजीनियर ने सिर्फ सीटें बिठाकर अपना काम पूरा कर दिया और बीच में दीवार खड़ी नहीं की और अब गांव में लोग इस शौचालय को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं और इंजीनियरों के काम का इसे नायाब नमूना बताया जा रहा है. साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि, ग्रामीणों के लिए बनवाये गए इस शौचालय में हमेशा ताला बंद रहता है और टॉयलेट की सभी सीटें गंदी रहती हैं. इस सम्बंध में वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी कांग्रेस ने अपने X (ट्विटर हैंडल) से पोस्ट कर अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है और कहा है कि, “अमेठी में बने इस सार्वजनिक शौचालय को दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर दिया जाए तो कैसा रहेगा…” इसी के साथ ये भी लिखा है कि, “देखिये! यहां पांच सीटें बिछाई गई हैं और उनके बीच कोई दीवार नहीं. बल्कि, ये ऐसे लगी हैं जैसे किसी हॉल में पांच चारपाइयां पड़ी हों. इसी के साथ सवाल उठाया गया है कि, हालांकि, समझने वाली बात ये है कि पैसा तो सारी दीवारों का भी आया होगा. फिर उन्हें कौन खा गया? ठेकेदार, अधिकारी, मंत्री या सब मिलजुल कर.

ये भी पढ़ें- CWC Meet: हैदराबाद में CWC की बैठक से पहले लगे ‘करप्ट वर्किंग कमेटी’ के पोस्टर, कांग्रेस सांसद बोले- 80 सीटें जीतेंगे

पुराने शौचालय से सीट निकलवाने का दिया गया था आदेश

वहीं इस पूरे मामले पर डीपीआरओ श्रीकांत यादव का बयान सामने आया है. तमाम फजीहत होने के बाद डीपीआरओ ने मीडिया को बताया कि, ये सार्वजनिक शौचालय पुराना है और इसकी जगह पर गांव में ही दूसरे स्थान पर दूसरा सार्वजनिक शौचालय बनवा दिया गया है. साथ ही डीपीआरओ ने ये भी जानकारी दी कि, पुराने शौचालय से टॉयलेट की सीट को निकलवाने का आदेश दिया गया था लेकिन उसे निकाला नहीं गया इसकी जांच करवाई जाएगी. तो दूसरी ओर इस पूरे मामले को लेकर ग्राम प्रधान मो जव्वाद ने चुप्पी साध रखी है और बस इतना कहा है कि, सार्वजनिक शौचालय में 4 सीटें लगी हैं लेकिन सभी में पार्टीशन और दरवाजे लगे हुए हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

18 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago