देश

Bareilly: फरियाद लेकर गए युवक को SDM ने सबके सामने बनाया मुर्गा! वीडियो हुआ वायरल, DM ने की कड़ी कार्रवाई

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मुर्गा बना दिखाई दे रहा है. जानकारी सामने आई है कि फरियाद लेकर गए युवक को एसडीएम ने कार्यालय में ही मौजूद अन्य फरियादियों के सामने ही मुर्गा बना दिया. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में जिलाधिकारी ने जांच बिठाई और तहसील मीरगंज से एसडीएम उदित पवार नयके को हटा दिया है.

मालूम हो कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बरेली के तहसील मीरगंज का है. इस वीडियो को लेकर एसडीएम उदित पवार नयके पर आरोप लगा है कि, फरियाद लेकर एक युवक पहुंचा था, जिसे उन्होंने सबके सामने मुर्गा बना दिया. ग्राम मंडनपुर के दो दर्जन से ज्यादा लोग फरियाद लेकर एसडीएम उदित पवार नयके के पास पहुंचे थे और श्मशान भूमि की पैमाइश और शिव मंदिर की जगह की समस्याओं को लेकर जानकारी दी. इस मामले में फरियादियों ने आरोप लगाया है कि एसडीएम ने फरियाद सुनने के बजाय एक य़ुवक को अन्य फरियादियों के सामने ही मुर्गा बनने का आदेश दिया. तो युवक ने एसडीएम के आदेश को तुरंत माना और दफ्तर में ही सबके सामने मुर्गा बन गया.

ये भी पढ़ें- NIA Raid: ISIS भर्ती मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 जगहों पर छापेमारी

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल वायरल वीडियो की जांच कराई और फिर एसडीएम उदित पवार नयके की प्रथम दृष्टया लापरवाही पाते हुए उनको तहसील मीरगंज से हटा दिया है. हालांकि इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारी ने एसडीएम उदित पवार नयके को मुख्यालय अटैच करने का फरमान सुनाया है. तो वहीं इस पूरे आरोप को एसडीएम उदित पवार नयके ने गलत बताया है और कहा है कि, फरियादी अपनी स्वेच्छा से मुर्गा बना था और इसी दौरान उसके साथियों ने वीडियो और फोटो बना लिया. मैंने किसी से मुर्गा बनने के लिए नहीं कहा था. तो वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद बरेली प्रशासन की जमकर लोग खिंचाई कर रहे हैं और प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

25 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

50 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago