देश

“न तेरा न मेरा…जिताऊ उम्मीदवार पर ही दांव लगाएगी कांग्रेस”, टिकट बंटवारे से पहले सचिन पायलट ने दिया बड़ा संकेत

Rajasthan Elections:  इस बार, टिकट बंटवारा पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा. यह योग्यता के आधार पर होना चाहिए. टिकटों का बंटवारा उन लोगों के आधार पर किया जाएगा जो जमीन पर मजबूत हैं और जिनके जीतने की संभावना है. पार्टी जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी. टिकटों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. हमारे पर्यवेक्षक लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं. ये बातें राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने कही है.

कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हमारे कार्यकर्ता हैं. मैं बार-बार कह रहा हूं कि कार्यकर्ता हमारे साथ रहेंगे तो जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी. टिकट वितरण के मानदंड के सवाल पर पायलट ने कहा, “मानदंड यह है कि हमें उस विजेता को टिकट देना है जो जीतने की क्षमता रखता हो. पार्टी उन्हें सिंबल देगी.”

सबसे ज्यादा युवाओं को दिया जाएगा टिकट: पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया जाएगा. इस बार के चुनाव में युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक देखने को मिलेगी. पायलट ने कहा कि इस बार टिकट वितरण में युवाओं को पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस बार एससी, एसटी, ओबीसी और दलित सब वर्ग से जुड़े हुए युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी. इस पर पार्टी की ओर से गहन चर्चा की जा रही है और फीडबैक लिया जा रहा है. राज्य में युवाओं की भागीदारी के लिए पायलट मुखर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “तो क्या हिंदू अपना हक ले लें?”, राहुल के ‘जितनी आबादी, उतना हक’ वाले बयान के जवाब में पीएम मोदी ने दे दिया बड़ा संकेत

कहीं गहलोत पर निशाना तो नहीं?

बता दें कि एक समय में जयपुर कांग्रेस दफ्तर के बाहर टिकट लेने वालों की भीड़ उमड़ती थी. राजस्थान में कांग्रेस दफ्तर के बाहर अब टिकटार्थियों की भीड़ नजर नहीं आ रही है. एक महीने पहले जयपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर टिकट चाहने वाले और कटवाने वाले के समर्थन में भीड़ उमड़ रही थी. लेकिन अब अचानक उस पर ब्रेक लग गया है. अब सिर्फ बैठकें हो रही हैं. टिकट वितरण में हो रही देरी की वजह कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर बढ़ती गुटबाजी को माना जा रहा है. इस बीच सचिन पायलट ने बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है. सियासत के जानकारों का मानना है कि सचिन ने गहलोत पर निशाना साधा है. सचिन ने साफ-साफ कहा है कि टिकट किसी भी नेता के सिफारिश से नहीं मिलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago