देश

“NDA में आना चाहते थे KCR, मैंने कर दिया इनकार”, निजामाबाद में पीएम मोदी का बड़ा खुलासा

PM Modi in Telangana: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को तेलंगाना के दौरे पर थे, जहां उन्होंने निजामाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया. यहां पीएम मोदी ने रोड शो किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा.  इस दौरान पीएम मोदी ने खुलासा किया कि केसीआर एनडीए में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था.

पीएम मोदी ने कहा, “जब हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीती, तो केसीआर को समर्थन की जरूरत पड़ी. इस चुनाव से पहले वे एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आते थे लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया. हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद केसीआर मुझसे दिल्ली में मिलने आए और कहा कि वे एनडीए में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने मुझसे उन्हें समर्थन देने के लिए कहा. मैंने केसीआर को कहा कि आपके कारनामे ऐसे हैं कि मोदी आपके साथ नहीं जुड़ सकता है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने कहा कि हमें विपक्ष में बैठना मंजूर है लेकिन हम केसीआर का समर्थन नहीं करेंगे, हमारे कार्यकर्ताओं पर भले वो जुल्म कर लें, हर जुल्म हम सहेंगे लेकिन उनका समर्थन नहीं करेंगे, हम तेलंगाना की जनता के साथ दगा नहीं करेंगे.”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “तेलंगाना वो राज्य है जिसने देश के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है. तेलंगाना में चारों तरफ टैलेंट ही टेलैंट है. केंद्र सरकार में रहते हुए हम तेलंगाना के लिए जितना कर सकते हैं, वो हम लगातार कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: “तो क्या हिंदू अपना हक ले लें?”, राहुल के ‘जितनी आबादी, उतना हक’ वाले बयान के जवाब में पीएम मोदी ने दे दिया बड़ा संकेत

उन्होंने कहा, “आपको निज़ाम का शासन तो याद होगा. देश तो आज़ाद हो गया लेकिन हैदराबाद और अन्य क्षेत्र आज़ाद नहीं हुए थे. एक गुजराती बेटा सरदार वल्लभभाई पटेल ने ताकत दिखाई और आपकी आजादी सुनिश्चित की. आज दूसरा गुजराती बेटा आपकी समृद्धि, विकास और शिक्षा के लिए आया है.”

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा

इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने ‘इंडिया’ अलायंस को घेरा. उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है. कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन 30 साल से उसे रोक कर बैठे थे. उनको किसी की परवाह नहीं थी. लेकिन इस बार सारे घमंडिया लोगों को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मजबूरी से समर्थन करना पड़ा.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago