देश

Meghalaya: CM कोनराड संगमा के भाई को मिली हार, जेम्स संगमा को TMC उम्मीदवार ने 18 वोटों से हराया

Meghalaya Elections Results 2023: मेघालय में चुनाव परिणाम की तस्वीर अब एक दम साफ होने लगी है. चुनाव में एनपीपी (NPP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है. NPP को 25 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस चुनाव में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. प्रदेश के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (CM Conrad Sangma) के भाई जेम्स संगमा (James Sangma) अपनी विधानसभा सीट को हार गए हैं. वे दादगेंर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे और उन्हें मामूली वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. वे मेघालय कैबिनेट में मंत्री हैं और नेशनल पीपल्स पार्टी के सबसे कद्दावर नेता हैं.

जेम्स संगमा को तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रूपा एम मारक ने हराकर इस सीट पर जीत हासिल की है. जेम्स सिर्फ 18 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं. जेम्स को 15 हजार 684 वोट मिले हैं, जबकि टीएमसी उम्मीदवार रूपा मारक को 15702 वेट मिले है.

कई विभागों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

बता दें कि जेम्स संगमा दादगेंर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही उनके पास मेघालय सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारियां रही हैं. वे एनपीपी (NPP) के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, बिजली, जिला परिषद मामलों, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों सहित अलग-अलग विभागों को संभालते रहे हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में जेम्स ने इस सीट पर कुल 27,746 वोट हासिल किए थे.

यह भी पढ़ें-     Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले में SC-ST कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, HC जाएगा पीड़ित पक्ष

मैदान में थे पांच उम्मीदवार

दादगेंर विधानसभा सीट पश्चिम गारो हिल्स जिले में आती है. जेम्स और रूपा के अलावा, इस सीट बीजेपी प्रत्याशी ब्रेनिंग आर मारक, कांग्रेस के चेस्टरफील्ड संगमा और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के विटजेंग संगमा भी मैदान में थे. हालांकि टक्कर टीएमसी और एनपीपी के बीच में ही देखने को मिली.

एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

अभी तक चुनाव आयोग ने मेघालय की 59 में से 52 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं. यहां नेशनल पीपल्स पार्टी ने 20 सीटों पर जीत हासिल करके सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है, वहीं एनपीपी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा टीएमसी 4, बीजेपी 2, हिल स्टेट पार्टी 2, निर्दलीय 2, कांग्रेस 5,  नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट 2, यूडीपी 11, वायस ऑफ पीपुल्स पार्टी के खाते में 4 सीटें आई हैं. टीएमसी और बीजेपी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago