देश

Elections 2024: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने कार्यकर्ताओं को BJP से आगाह किया, दिया ये संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार (18 अप्रैल) को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है और संविधान को मिटाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है.

वीडियो संदेश जारी किया

उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं. मैंने सोचा कि चुनाव का समय है, अत: मैं आपसे थोड़ी सी सीधी बात कर लूं.’


ये भी पढ़े: पहले चरण के चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर होगा मुकाबला, इतने करोड़ मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, जानें चुनाव से जुड़े सभी आंकड़ें


राहुल गांधी ने कहा, ‘यह आम चुनाव नहीं है. यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में हैं.’

घोषणा-पत्र के बारें में जनता को बताएं

राहुल ने पार्टी के घोषणा पत्र में की गईं कई बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन घोषणा-पत्र है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘हमने जनता की बात सुनकर यह घोषणा-पत्र तैयार किया है. आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए.’ उन्होंने कहा, ‘जनता को बताइए कि भाजपा हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है, हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म कर रही है, संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है.’

लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का पहला चरण शुक्रवार 18 अप्रैल को होगा. मतगणना 4 जून को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

4 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

21 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

21 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

28 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

37 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

39 minutes ago