Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘मिलेनियल चेंज मेकर्स’ कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन, होनहार बच्चों का दिखा जलवा

कार्यक्रम में बतौर सुपर स्पीकर हर क्षेत्र में कम उम्र में कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों को शामिल किया गया था.

'मिलेनियल चेंज मेकर्स' कॉन्फ्रेंस की तस्वीर

'मिलेनियल चेंज मेकर्स' कॉन्फ्रेंस की तस्वीर

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘मिलेनियल चेंज मेकर्स’ कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2023 समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह में देश के कई होनहार बच्चे शामिल हुए. न्यूज एक्स मीडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित, इस सम्मेलन में विशिष्ट उपलब्धियों वाले प्रतिष्ठित वक्ताओं को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम में बतौर सुपर स्पीकर हर क्षेत्र में कम उम्र में कामयाबी हासिल करने वाले बच्चे पहुंचे थे.

कार्यक्रम में पेंटर और गायक साद्यांत कौशल ने राग गौड़ सारंग की प्रस्तुति दी. उन्होंने कहा कि इस राग को दिन के समय गाया जाता है. राग गौड़ सारंग कल्याण थाट का है. कार्यक्रम के दौरान अपने सुरीले आवाज से साद्यांत कौशल से सभागार में मौजूद दर्शकों को मोह लिया. वहीं, कार्यक्रम में गायिका और कथक नृत्यांगना ऊर्जा अक्षरा राय भी मौजूद रहीं.

कार्यक्रम में शामिल होने वाले सुपर स्पीकर

इस कार्यक्रम में बतौर सुपर स्पीकर आद्या बेन्नूर,परिसा मेहता, मास्टर प्रसन्न बत्रा ,  अपराजिता मिश्रा , साक्षी सासाने,अनुष्का जॉली, मास्टर अरिहान सिंह आगा, मास्टर अक्षज खेतरपाल,  लिसिप्रिया , ऊर्जा अक्षरा राय, मास्टर साद्यंत कौशल राय और मास्टर उदयन मिश्रा शामिल हुए.

बता दें कि आद्या बेन्नूर  8 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो और 7 साल की उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की हैं. वहीं परिसा मेहता अहमदाबाद की एक पुरस्कार विजेता कलाकार हैं. मास्टर प्रसन्न बत्रा दिल्ली के प्रतिभाशाली तबला वादक हैं. साक्षी सासाने मुंबई की उद्यमी हैं. अनुष्का जॉली दिल्ली स्थित कवच ऐप की संस्थापक हैं. मास्टर अरिहान सिंह आगा संग्रहालयों के लिए जागरूकता पैदा करने वाला एक टेनिस खिलाड़ी हैं. वहीं मास्टर अक्षज खेतरपाल उभरते वैज्ञानिक हैं. लिसिप्रिया, दुनिया की सबसे कम उम्र की जलवायु कार्यकर्ता, मणिपुर से हैं. मास्टर उदयन मिश्रा, दिल्ली से एक फुटबॉल चैंपियन हैं.

कार्यक्रम में कई सत्र आयोजित

गौरतलब है कि न्यूज़ एक्स मीडिया फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में कई सत्र आयोजित किए गए, जिसमें देशभर के बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी हुई. यह सम्मेलन युवाओं के विचारों का आदान-प्रदान करने और सम्मोहक संबोधनों में भाग लेने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिष्ठित पुरस्कारों का वितरण, इन युवा परिवर्तनकर्ताओं की असाधारण प्रतिभाओं को पहचानना होगा. इस सम्मेलन का उद्देश्य देश के भावी नेताओं के बीच संवाद, प्रेरणा और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital