देश

Coronavirus Return: फिर डराने लगा कोरोना! कर्नाटक सरकार ने की मास्क पहनने की अपील, जारी की ये एडवाइजरी

Coronavirus Return: वैश्विक महामारी कोरोनावायरस दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जान ले चुका है. इसके मामले केरल समेत देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. इसके पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को उचित कदम उठाने की सलाह दी थी. इसके मद्देनजर अब कर्नाटक सरकार ने अहम एडवाइजरी जारी कर दी है. कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की है और सलाह दी है कि वे लोग ज्यादा से ज्यादा कोरोना से बचाव के प्रयास किए. इतना ही नहीं लोगों को सलाह दी है कि वे मास्क का उपयोग करें और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.

कर्नाटक सरकार की एडवाइजरी के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनना चाहिए. लोगों को बंद, खराब हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से सख्ती से बचना चाहिए. राज्य की यह एडवाइजरी, केंद्र द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के एक दिन बाद आई है.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: यूपी से चुनाव लड़ेंगी सोनिया और प्रियंका! ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान!

केरल में JN.1 कोविड सब वैरिएंट का पता चलने के बाद पिछले कुछ दिनों में कोविड सलाह और उपायों पर ध्यान बढ़ गया है, जो भारत में इस तरह का पहला मामला है. स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने संवाददाताओं से कहा कि किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हमने परसों एक बैठक की थी और डॉ. (के) रवि की अध्यक्षता में हमारी तकनीकी सलाहकार समिति की कल बैठक हुई थी. हमारे अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच रोकथाम के उपायों के बारे में चर्चा हुई थी. फिलहाल पड़ोसी राज्य केरल से लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है.

यह भी पढ़ें- TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने की उपराष्ट्रपति की मिमिक्री, राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, भड़के धनखड़ ने सदन में लगाई क्लास

केंद्र सरकार ने नए सब वैरिएंट JN.1 के बारे में चिंताओं पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह जारी की है. राज्यों ने सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में जिलेवार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एसएआरआई) मामलों की निगरानी और रिपोर्ट करने को कहा है. कर्नाटक की एडवाइजरी में केरल और तमिलनाडु की सीमा से लगे जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और पर्याप्त परीक्षण और कोविड मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

21 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

33 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

56 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

1 hour ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

2 hours ago