देश

क्या राम लला की प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या आएंगे आडवाणी और जोशी? VHP ने दी बड़ी जानकारी

Ram Mandir: भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जानकारी दी है. विहिप के अनुसार, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को शामिल होने की कोशिश करेंगे. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक्स पर कहा, ”राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. दोनों नेताओं से रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई. दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वे आने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.”

जोरों पर हैं तैयारियां: चंपत राय

हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को कहा था कि स्वास्थ्य और उम्र के कारण अगले महीने के अभिषेक समारोह में दोनों नेताओं के शामिल होने की संभावना नहीं है. बता दें कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान दोनों नेता सबसे आगे थे. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया.” राय ने कहा कि 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे. उन्होंने कहा, तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Return: फिर डराने लगा कोरोना! कर्नाटक सरकार ने की मास्क पहनने की अपील, जारी की ये एडवाइजरी

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रित करने के लिए टीम का गठन

आमंत्रित लोगों की विस्तृत सूची देते हुए राय ने कहा कि स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से आडवाणी और जोशी संभवत: अभिषेक समारोह में शामिल नहीं होंगे. आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे. राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से मिलने और उन्हें समारोह में आमंत्रित करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि समारोह के लिए लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों और धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है.वहीं, आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव, सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो निदेशक नीलेश देसाई को आमंत्रित किया गया है.

मंदिर 23 जनवरी को भक्तों के लिए खोला जाएगा

प्रतिष्ठा समारोह के बाद, अनुष्ठान परंपराओं के अनुसार 24 जनवरी से 48 दिनों तक ‘मंडल पूजा’ आयोजित की जाएगी. उन्होंने बताया कि मंदिर 23 जनवरी को भक्तों के लिए खोला जाएगा. राय ने कहा कि अयोध्या में तीन से अधिक स्थानों पर मेहमानों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है. इसके अलावा विभिन्न मठों, मंदिरों एवं गृहस्थ परिवारों द्वारा 600 कमरे उपलब्ध कराये गये हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

46 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

58 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago