Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Swati Maliwal से मारपीट के आरोपी Bibhav Kumar की पुलिस हिरासत अदालत ने तीन दिन के लिए बढ़ाई

विभव कुमार की पांच दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल की अदालत में पेश किया था.

Bibhav Kumar

बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक के लिए बढ़ी.

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद एवं दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है. पांच दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल की अदालत में पेश किया गया था. पुलिस ने पांच दिनों की हिरासत मांगी थी, लेकिन मजिस्ट्रेट ने तीन दिन का दिया. अब उन्हें 31 मई को पेश किया जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अ​रविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर 13 मई को राज्यसभा सदस्य मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी. कुमार के वकील ने हिरासत में लेकर उनके मुवक्किल से पूछताछ करने का विरोध किया और कहा कि उसके पास मारपीट करने का कोई सूबत नहीं है.

सोमवार (27 मई) को कुमार की जमानत याचिका एक सत्र अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि प्रतीत होता है कि एफआईआर दर्ज कराने का मालीवाल का कोई पूर्व-नियोजित इरादा नहीं था. वैसे उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता है. कुमार के खिलाफ 16 मई को आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital