Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Covid-19: यूपी में अपर मुख्य सचिव समेत 125 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, बढ़ी चिंता

Lucknow: पिछले 24 घंटे में यूपी में 125 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं. इस तरह से यूपी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 486 हो गई है.

covid-19

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने अब दिल्ली में भी दस्तक दे दी है.

Edited by Nitish Pandey

Covid-19: उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि दिन पर दिन केस भी बढ़ते जा रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि लखनऊ में एक अपर मुख्य सचिव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस तरह से पिछले 24 घंटे में यूपी में 125 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं. इस तरह से यूपी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 486 हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग प्रशांत त्रिवेदी क़ो घर में ही आइसोलेट होने की सलाह दी गई है. कोरोना संक्रमित लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने हर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क़ो रोज 50 हजार जाँच करने का निर्देश दिया है.

वहीं, कोविड टीकाकरण भी बढ़ाने का निर्देश जारी किया किया गया. इन दिनों गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद और लखनऊ में तेजी से कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की भी निगरानी शुरू कर दी है. इसके लेकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और भीड़- भाड़ वाले इलाकों में भी सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं. पिछले 24 घंटों में गाजियाबाद से 4, नोएडा से 44 और लखनऊ से 13 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया को जानकारी दी है कि, “हालात पर पूरी निगरानी रखी जा रही है. हम किसी भी समस्या से निपटने के लिए तैयार हैं. सभी जनपदों में बेड रिजर्व कर दिया गया है. ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के इंतजाम कर दिए गए हैं. अगर कोविड के मामले बढ़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता से निपटने को तैयार है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए जो पहले निर्देश जारी किए गए थे, उसे सभी लोग जरूर फालो करें. वृद्ध एवं बच्चों को भीड भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचे. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भीड-भाड वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital