होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली में लड़की का बिकनी पहने वीडियो वायरल (फोटो ट्विटर)
Delhi Metro: राजधानी दिल्ली की मेट्रो में पिछले कुछ दिनों से एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो केवल बिकनी पहनकर मेट्रो में यात्रा कर रही है. लड़की काफी ज्यादा बोल्ड अंदाज के ड्रेसिंग स्टाइल में कपड़े पहने हुई थी. उसके ड्रेसिंग अंदाज को देखते ही लोग हक्के-बक्के रह गए. किसी ने उसे दूसरी उर्फी जावेद बताया तो किसी ने उसे नकली उर्फी तक बता दिया. बता दें कि उर्फी जावेद भी सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर ट्रेंडिंग में रहती हैं.
इंटरनेट यूजर अभी उर्फी जावेद की ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ही चर्चा में मशगूल थे कि इधर दिल्ली मेट्रो में किसी ने यात्रा करते हुए एक ऐसी लड़की का वीडियो कैप्चर कर लिया है, जो बिकनी पहनकर कर यात्रा कर रही थी और वीडियो शेयर करते हुए “नहीं, वो उर्फ नहीं है” का कैप्शन भी दिया गया है.
कॉपी उर्फी जावेद का वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है. वीडियो में लड़की महिला आरक्षित वाली सीट पर बैठी हुई थी. जब वो उठकर जाने लगी तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लड़की को जब लोगों ने केवल बिकनी में ट्रैवल करते देखा तो लोग भड़क गए. कई लोगों ने लड़की को ‘सस्ती उर्फी जावेद’ कह दिया. वहीं कई लोगों ने प्रशासन से लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर दी है. लड़की का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बिकनी पहनकर मेट्रो में सफर कर रही है.
यह यूजर ने लड़की के पहले हुए कपड़ों पर भड़कते हुए लिखा कि “दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो. अगर यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, तो अफसोस हमारी युवा पीढ़ी की लड़कियां ऐसे सशक्तिकरण का शिकार हो सकती हैं और यही तो बेशर्म नारीवादी चाहती हैं. मैं इसे कल्चरल जेन सिड कहूंगा.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “क्या हो अगर कोई आदमी सिर्फ अंडरवियर पहनकर दिल्ली मेट्रो के अंदर चला जाए. क्या उसे अनुमति दी जाएगी, और क्या मीडिया इस बेशर्मी को दिखाएगी. ”
ट्विटर पर कई लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं एक और युवक ने लिखा कि- अगर मैं कुछ कहूंगा तो कहा जाएगा कि मेरी सोच छोटी है. फिर भी इतना जरूर कहूंगा कि यह स्वतंत्रता नहीं है बल्कि मानसिक पागलपन है. बेहूदगी है. सो कॉल्ड फेमिनिस्ट मुझे गालियां दे सकती हैं लेकिन सच यही है.
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…