देश

Covid19 India: खत्म नहीं हुआ है कोरोना, अगले 40 दिनों में कोरोना की चौथी लहर का खतरा, जनवरी का महीना अहम

Covid 19 Cases: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BF.7 के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं. यही वह वेरिएंट है जिसने चीन में तबाही मचा रखी है. कोरोना के इस नए वेरिएंट (BF.7 Variant) के कारण चीन में हाहाकार मचा हुआ है. अस्पताल से लेकर श्मशान तक में लाइनें लगी हुई हैं. चीन में कोरोना के कारण पैदा हुई भयावह स्थिति देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ चुकी है. इस बीच, आशंका जताई जा रही है कि भारत में अगले 40 दिनों में कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है. इस लिहाज से जनवरी का महीना काफी अहम माना जा रहा है.

दरअसल, पिछले ट्रेंड के मुताबिक, मध्य एशिया और यूरोप में कोरोना के कहर के 30-40 दिनों बाद भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ. इस ट्रेंड को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि कोरोना की लहर जनवरी में भारत को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अगर इस बार भी यही ट्रेंड रहा तो जनवरी में देश में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे होने वाली मौतें और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम होंगी.

6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओमिक्रोन के नए वेरिएंट BF.7 से बचने के लिए उपयुक्त आहार और वैक्सीन की डोज लेना चाहिए. उनका कहना है कि कोरोना का ये वेरिएंट भारत में कुछ महीनों से मौजूद है लेकिन फिर भी सभी को हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए.

वहीं, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने एक जनवरी से छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है. इसके बाद, अब यात्रियों को अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. जिन देशों के यात्रियों के लिए RT-PCR अनिवार्य किया है, उनमें चीन, हांग कांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Covid In India: भारत में कोविड के मामलों में उछाल, बीते 24 घंटे के अंदर सामने आए 243 नए केस, 1 की हुई मौत

बूस्टर डोज की मांग बढ़ी

दूसरी तरफ, कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच बूस्टर डोज की मांग भी बढ़ी है. इस साल 19 दिसंबर की तुलना में 10 दिन में कोरोना की तीसरी डोज लगवाने वालों की संख्या तीन गुना बढ़ी है. कई राज्यों में बूस्टर डोज की मांग बढ़ी है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इन राज्यों को वैक्सीन मुहैया करवा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 minute ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

16 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

26 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

34 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

54 minutes ago