आतिशी मार्लेना और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
आप विधायकों को पाले बदलने के लिए करोड़ों रुपए की पेशकश करने का झूठा बताते हुए भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं मंत्री आतिशी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल नेता कपूर की शिकायत पर 4 मई को विचार करेंगी। उस दिन कपूर से साक्ष्य पेश करने को कहा जाएगा।
आरोप झूठे और निराधार
प्रवीण शंकर कपूर आप पार्टी के इस दावे से व्यथित हैं कि जब भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके(आप) नेताओं से संपर्क करता है तो भाजपा उसके नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश करती है। उन्होंने अपनी अदालत को दिए अपनी शिकायत में कहा है कि ये आरोप झूठे और निराधार हैं। आप नेताओं ने अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है। उन्होंने इसके लिए केजरीवाल के 27 जनवरी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए ट्वीट का हवाला दिया है। साथ ही आतिशी के 2 अप्रैल के प्रेस कांफ्रेंस का भी हवाला दिया है। केजरीवाल ने कतिथ रूप सेअपने ट्वीट में आरोप लगाया है कि भाजपा ने आप के सात विधायकों से संपर्क किया है और उन्हें अपने पाले में करने के लिए 25 करोड़ रु पए की पेशकश कर रही है।
आतिशी को उनके भाषण के लिए भेजा था कानूनी नोटिस
मालूम हो कि कपूर ने पिछले महीने आतिशी को उनके भाषण के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपने राजनीतिक करियर को बचाने के लिए भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है, अन्यथा उन्हें ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कानूनी नोटिस में भाषण वापस लेने और टीवी और सोशल मीडिया पर माफी मांगने की मांग की गई थी।
नोटिस में कहा गया था कि अगर आतिशी अपना भाषण वापस नहीं लेती है और माफी नहीं मांगती है तो वे उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक दोनों तरह की मुकदमा करने के लिए बाध्य होंगें। उसमें यह भी कहा गया था कि आतिशी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद से कई लोगों ने कपूर से संपर्क किया था और उन्हें ऐसी पार्टी का सदस्य होने का दोषी ठहराया है। साथ ही उनका उपहास उड़ाया था। उसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विास नहीं करती है और तानाशाही के जरिए देश चलाने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें: आतिशी मार्लेना और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर हुई आपराधिक मानहानि याचिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…