खेल

IPL 2024: गेंदबाजों से एक कदम आगे रहते हैं गायकवाड़: माइकल हसी

Chennai: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों से एक कदम आगे रहने की क्षमता के कारण ही गायकवाड़ को आईपीएल के मौजूदा सीजन में इतनी सफलता मिली. लखनऊ के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाने के बाद चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 98 रन बनाये.

कब आक्रामक खेलना है उसे पता है

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जीत मिलने के बाद हसी ने कहा, ‘‘गायकवाड़ इतना शानदार खिलाड़ी है. मैं उससे पूछता रहता हूं कि उसके शानदार प्लेसमेंट का राज क्या है, क्योंकि उसे हमेशा फील्डर के बीच में जगह मिल जाती है.’’ उन्होंने आगे कहा कि,‘‘ वह चतुर बल्लेबाज है. उसे पता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब नहीं. वह स्पिन और सीम दोनों को बखूबी खेल लेता है और मैदान के चारों ओर रन बनाता है.’’

गेंदबाजों से आगे रहते हैं गायकवाड़: हसी

हसी ने आगे कहा कि,‘‘ वह हमेशा गेंदबाजों से एक कदम आगे रहता है. उसकी बल्लेबाजी देखने में मजा आता है. हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम में है.’’ यह पूछने पर कि गायकवाड़ ने कप्तानी को किस तरह से संभाला है, हसी ने स्वीकार किया कि ‘सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ’ की जगह लेना चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने कहा,‘‘उसके लिये भी चुनौतीपूर्ण था. वह ऐसे कप्तान की जगह ले रहा था जो भारत का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहा है.’’

ऐसा रहा मैच का हाल

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए और हैदराबाद के सामने जीत के लिए 213 रनों का टारगेट सेट किया. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 78 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- स्ट्राइक रेट पर बोले कोहली- ‘लोग चाहे जो कहें, मैं अपने खेल को बेहतर जानता हूं’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago