देश

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को मिली बड़ी कामयाबी, 1.07 करोड़ का सोना बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Lucknow:  लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर कस्टम अधिकारियों को बड़ी कामयाबी मिली है. अधिकारियों ने 1.07 करोड़ का सोना बरामद किया है और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों को कुल 1.731 किलो सोना मिला है. युवक इसे फिल्मी स्टाइल में  अंडर गारमेंट में छिपाकर ले जा रहे थे. दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पुलिस अब उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. कस्टम के सहायक आयुक्त ने मामले की पूरी जांच कराए जाने की बात कही है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर कस्टम अधिकारियों को 1.07 करोड़ रुपए के सोने (gold) के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. शारजाह से आए 2 युवकों से 1.731 किलो सोना बरामद किया गया है. शारजाह से इंडिगो (indigo) की फ्लाइट 6ई-1424 से दोनों युवक लखनऊ आए थे. ये सोना दो यात्रियों के पास से बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Electricity Minister: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी गिरफ्तार, ED ने हिरासत में लिया तो फूट-फूटकर लगे रोने, सीने में दर्द की शिकायत पर पहुंचे अस्पताल

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान जांच अधिकारी को दोनों युवकों पर शक हुआ. इसके बाद दोनों की जब छानबीन की गई तब उनके पास से एक किलो से अधिक सोना निकलने के बाद कस्टम अधिकारी चौंक गए. कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने मीडिया को जानकारी दी है कि फिलहाल इस पूरे मामले में जांच चल रही है. आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और दोनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.

इस सम्बंध में लखनऊ कस्टम्स कमिश्नरेट की ओर से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि लखनऊ में कस्टम टीम ने 668 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 41.22 लाख रुपए बताई जा रही है. इसको दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX-194 से एक यात्री लेकर आया था. उससे तलाशी के दौरान उसके पास से लाखों का सोना बरामद किया गया है. इसे भी अंडरवियर में छिपा कर लाया जा रहा था.

एयरपोर्ट के जरिए जारी है सोना तस्करी का काम

बता दें कि पहले भी कई बार लखनऊ हवाई अड्डे के साथ ही देश भर के तमाम हवाई अड्डों से सोना तस्करी के मामले में लोग पकड़े जा चुके हैं और उनसे सोना बरामद हो चुका है. मुम्बई एयरपोर्ट, हैदराबाद एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट सहित देश के तमाम हवाई अड्डों से सोना तस्करी की गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं, खाड़ी देशों में सोना सस्ता होने के कारण अक्सर हवाई रास्ते या अन्य मार्गों से सोना तस्करी कर भारत में लाए जाने की कोशिश होती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

14 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

46 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago