Raita Recipe
How To Make Perfect Raita: बहुत जल्द ग्रमियां शुरू होने वाली है ऐसे में लोग ठंडी चीजे खाना बेहद पसंद करते हैं. इस समय दही और छांछ के अलावा रायता की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है. रायता खाने का क्रेज सबसे ज्यादा भारतीय लोगों को होता है. यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि इससे पूरे खाने का मजा दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हर भारतीय घर में अलग-अलग तरह के रायते का स्वाद ले सकते हैं.
इनमें आलू का रायता, बूंदी का रायता, खीरे का रायता, फ्रूट रायता, दही का प्लेन रायता आदि शामिल होता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है खाने से 5 मिनट पहले भी आप इसे तैयार कर सकते हैं लेकिन इस डिश के साथ जो एक शिकायत देखने को मिलती है वह है कुछ ही घंटो में इसका खट्टा हो जाना. ऐसे में अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो हम आपको एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे आपके रायते में खटास नहीं आएगी.
2 कप दही
1 कप बूंदी
1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून काला नमक
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
चाटमसाला स्वादअनुसार
नमक स्वादअनुसार
ये भी पढ़ें:दाल छोड़ खाना शुरू करें ये होममेड पाउडर, रोजाना सेवन करने से शरीर में दिखेंगे ये बदलाव
अगर आप बूंदी का रायता खाना चाहते हैं तो आप इसे बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर पैन में पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें. पानी के गुनगुना होने के बाद गैस बंद कर दें फिर इसमें बूंदी डालकर 2 मिनट तक भिगोकर रख दें. फिर एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें.अब पानी से बूंदी निकालकर फेंटी हुई दही में मिलाएं. इसमें नमक और काला नमक डालकर मिला लें.
अगर आप रायते को और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो उसके ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें.इसे धनिया की पत्ती से गार्निश कर दें.तैयार है बूंदी का रायता इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें. और फिर रोटी चावल या बिरयानी के साथ बूंदी के रायते का मजा उठाएं.
जब भी आप रायता बनाते हैं तो हमेशा एक बात का ध्यान रखें कि दही जितना महीना रखा होगा उतना ही ज्यादा खट्टा और अच्छा बनेगा. इसके लिए एक कटोरे में दही डालने के बाद उसे कुछ टाइम तक ब्लेंडर से ब्लेंड करते रहें. जब दही ठीक से ब्लेंड हो जाए तो, इसे 10 मिनट के लिए साइड रख दें, ताकि दही सेट हो जाए. अगर आप खीरे और प्याज या आलू वाला रायता बना रहे हैं तो इसमें कभी भी एक्स्ट्रा पानी ना मिलाएं क्योंकि खीरा या आलू डालने के बाद दही अपने आप पतला हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…