Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

41 मजदूरों को टनल से बाहर निकालने वाले रैट मानइर के घर चला बुलडोजर, उपराज्यपाल बोले- मुआवजे के साथ देंगे नया घर

DDA hits house of Rat Miner vakeel hasan: डीडीए ने बुधवार को उत्तराखंड के सिकल्यारा टनल में 41 मजदूरों को बचाने वाले रैट माइनर वकील हसन के घर को जमींदोज कर दिया.

DDA hits house of Rat Miner vakeel hasan

डीडीए ने जमींदोज किया रैट माइनर वकील हसन का घर.

DDA hits house of Rat Miner vakeel hasan: उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में दिवाली के दिन फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट माननर के घर पर डीडीए ने बुलडोजर चलवा दिया. मजदूरों को बाहर निकालने में 12 रैट होल माइनर की अहम भूमिका थी. उनका नेतृत्व कर रहे वकील हसन के मकान को डीडीए ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है. पूरे परिवार में सर्द हवा में अलाव जलाकर रात बिताई.

डीडीए ने उनके मकान को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया है. रैट माइनर का परिवार डीडीए की इस कार्रवाई से नाराज है और आयोग के खिलाफ धरने पर बैठ गया है. उनके परिवार ने कहा कि जब तक डीडीए ने उनका मकान बनाकर वापस नहीं देता है वे अब यहां से कहीं नहीं जाएंगे.

रैट माइनर वकील हसन का घर गिराए जाने पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि मुझे इसके बारे में बताया गया है हम निश्चित रूप से मुआवजा देंगे और उन्हें घर भी मुहैया कराया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पीएम मोदी-शाह समेत 120 उम्मीदवारों पर लग सकती हैं मुहर

2013 में पत्नी के गहने बेचकर खरीदा था

वकील हसन ने बताया कि उन्होंने पत्नी के गहने बेचकर और गांव का प्लाॅट बेचकर दिल्ली में मकान बनवाया था. उन्होंने बताया कि वे मुजफ्फरनगर के मूल निवासी है. और 2013 में दिल्ली के खजूरी खास में अस्सी गज का प्लाॅट 38 लाख रुपए में खरीदा था. आज मकान खरीदने के 11 साल बाद उनका पूरा परिवार सड़क पर है. डीडीए ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर उसे ध्वस्त कर दिया है.

ये भी पढ़ेंः संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, HC की फटकार के बाद पुलिस ने सरबेरिया से पकड़ा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital