देश

Delhi: आम आदमी पार्टी की करारी हार, लेकिन इस सीट को बचा ले गए अमानतुल्लाह खां, जानें जीत पर क्‍या कहा

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की है. उन्होंने 23,639 वोटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनीष चौधरी को हराया. अमानतुल्लाह खान को कुल 88,943 वोट मिले, जबकि भाजपा के मनीष चौधरी 65,304 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान खान ने 39,558 वोट हासिल किए.

बड़े नेता चुनाव हार गए

ओखला सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि एआईएमआईएम ने इस चुनाव में दिल्ली दंगों के आरोपी शिफा-उर-रहमान को मैदान में उतारा था. इससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया था, लेकिन अंततः आम आदमी पार्टी ने यह सीट बरकरार रखी.

अमानतुल्लाह खान ने जीत के बाद आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं तहे दिल से अपनी जनता और ओखला की आवाम का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हम पर भरोसा किया. हम उनके हर मसले को हल करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हालांकि, यह हमारे लिए दुख का समय भी है क्योंकि हमारी सरकार नहीं बनी. हमारे बड़े नेता चुनाव हार गए. सत्ता पक्ष ने तंत्र का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं को हराया, लेकिन हम अपने काम को जारी रखेंगे.”

27 साल बाद BJP की सत्ता में जोरदार वापसी

बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में जोरदार वापसी हुई है. खबर लिखे जाने तक भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी और 1 सीटों पर आगे चल रही थी. आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 सीटों पर जीत हासिल की और 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी. कांग्रेस अपना खाता खोलने में असफल रही.

आप के नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर विजय प्राप्त की है. सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं. हार के बाद केजरीवाल ने कहा – “हम हार को स्वीकार करते हैं. भाजपा को जीत की बधाई. जनता ने उन्हें बहुमत दिया है. मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे.”


ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: AAP के वो काम जिनसे मैली हुई पार्टी के ‘कट्टर इमानदार’ वाली छवि


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago