लाइफस्टाइल

झटपट बनाना चाहते हैं नास्ता, ऐसे बनाएं टेस्टी कॉर्न पोहा, ये है विधि

How to make Corn Poha at home: पोहा देश भर में एक लोकप्रिय नाश्ता है. चावल से तैयार पोहा खाने में तो स्वादिष्ट व्यंजन होता ही है साथ ही यह बनाने में भी बेहद आसान है. इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छा है. आमतौर पर ज्यादातर लोग पोहे में प्याज, मूंगफली, हरी मटर, मिर्च, आलू डालकर बनाते हैं तो कुछ लोग पोहा में जरा सी चीनी डालकर इसे हल्का मीठा स्वाद देते हैं.

वहीं कुछ लोगों को मसालेदार और तीखा पोहा पसंद है. लेकिन आज हम आपको कॉर्न पोहे की एक ऐसी डिफरेंट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है जो खाने में काफी टेस्टी होता है. इस रेसिपी को आप मिनटों में ऑफिस जाने से पहले तैयार कर सकते है. चलिए जानते हैं कॉर्न पोहा बनाने की रेस्पी.

कॉर्न पोहा बनाने की सामग्री

पोहा – दो कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
कॉर्न – एक कप
प्याज – 1 कटा हुआ
टमाटर – 1 कटा हुआ
लहसुन पेस्ट – आधा चम्मच
अदकर पेस्ट – आधा चम्मच
राई – आधा छोटा चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 2 चम्मच
करी पत्ते – 5-10

ये भी पढ़ें:Puja Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाने में नहीं होगी परेशानी! चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

कॉर्न पोहा बनाने की विधी

कॉर्न पोहा बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहा लें और इसे अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद आपको उसे पानी में भीगोकर आधे घंटे तक के लिए अलग रख दें. अब आपको कॉर्न के दाने लेने हैं जिन्हें आप एक बर्तन में रख कर अच्छी तरह उबाल लें. उबालने के लिए आप किसी भी तरह के बरतन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद अब आपको कुछ सब्जियां लेनी है जैसे कि प्याज, टमाटर, हरी मिर्च आप चाहे तो अपने मनपसंद की कोई भी सब्जी ले सकते हैं. अब इन सब्जियों को अच्छी तरह काट लें साथ ही आप अदरक लहसुन का पेस्ट भी बनाकर तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें कड़ी पत्ते डालकर एक मिनट तक भून लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें. प्याज को तब तक भूने जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन ना हो जाए. इसके बाद गले हुए पोहे कड़ाही में डालें और अच्छी तरह से मिला दें. इसे 1-2 मिनट तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें. आपका स्वादिष्ट कॉर्न पोहा बनकर तैयार हो चुका है. इसमें नींबू का रस और कटा हरा धनिया गार्निश कर सर्व करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago