देश

NewsClick Case: कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 21 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और HR प्रमुख अमित चक्रवर्ती को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. यूएपीए के तहत दर्ज मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है.

प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज मामले प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी.

डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फंडिंग केस के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया था.

ये भी पढ़ें: पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का मामला, SC ने पंजाब सरकार से मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का निर्देश दिया

क्या हैं आरोप

एफआईआर के अनुसार, समाचार पोर्टल को बड़ी मात्रा में धन भारत की संप्रभुता को बाधित करने और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए चीन से आया था. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि पुरकायस्थ ने पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म (PADS) ग्रुप के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश रची थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago