Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

NewsClick Case: कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 21 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

एफआईआर के अनुसार, समाचार पोर्टल को बड़ी मात्रा में धन भारत की संप्रभुता को बाधित करने और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए चीन से आया था.

prabir purkayastha newsclick uapa

प्रबीर पुरकायस्थ को ले जाते अधिकारी.

न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और HR प्रमुख अमित चक्रवर्ती को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. यूएपीए के तहत दर्ज मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है.

प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज मामले प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी.

डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फंडिंग केस के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया था.

ये भी पढ़ें: पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का मामला, SC ने पंजाब सरकार से मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का निर्देश दिया

क्या हैं आरोप

एफआईआर के अनुसार, समाचार पोर्टल को बड़ी मात्रा में धन भारत की संप्रभुता को बाधित करने और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए चीन से आया था. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि पुरकायस्थ ने पीपुल्स अलायंस फॉर डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म (PADS) ग्रुप के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश रची थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital