देश

जमानत के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पहुंचे मनीष सिसोदिया, दायर की पुनर्विचार याचिका

Manish Sisodia Bail: दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी  के नेताओं पर एक आरोप मुसीबत बनता जा रहा है. पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, फिर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है. सबसे ज्यादा मुश्किलें मनीष सिसोदिया के लिए हैं, क्योंकि वे  फरवरी 2023 में गिरफ्तार हुए थे और उनकी जमानत की अनेकों अर्जियां खारिज हो चुकी हैं. हालांकि मनीष सिसोदिया ने अभी तक हार नहीं मानी है. सिसोदिया ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में जमानत को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की है. बता दें कि दिल्ली की विवादित आबकारी नीति के चलते मनीष सिसोदिया जेल में हैं.

बता दें कि 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर  दी थी. इस मामले में कोर्ट ने कहा था कि जांच एजेंसी ईडी 338 करोड़ रुपये का लेनदेन साबित कर पाई है. ऐसे में फिलहाल उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है, जो कि सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी के लिए झटका साबित हुआ था.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: रामलला के दर्शन को जाने वालों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, अयोध्या में शुरू हुईं ये खास तैयारियां

कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर निचली अदालत में 6 महीने में मुकदमा खत्म नहीं कर पाती है तो मनीष सिसोदिया जमानत के लिए दोबारा आवेदन दे सकते हैं, लेकिन सिसोदिया जी एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. खास बात यह है कि दिल्ली के आबकारी नीति मामले में सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 11 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया था.

यह भी पढ़ें-Reliance Jio’s Rapid Response: जियो ने 12 घंटे से भी कम समय में प्रदान कीं उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग में वॉयस और डेटा सेवाएं

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कई दस्तावेज दाखिल करना बाकी है. कोर्ट ने वकीलों से नाराजगी जताते हुए कहा था कि 207 सीआरपीसी का पालन जल्द हो, जिससे सुनवाई शुरू हो सके, जिससे मामला जल्दी आगे बढ़ सके.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

4 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

11 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

12 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

12 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

25 minutes ago