खेल

BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में केन विलियमसन ने जड़ा शानदार शतक, कोहली और ब्रैडमैन की बराबरी की

Kane Williamson: वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश में है और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन केन विलियमसन ने शानदार शतक जड़ा. यह केन के करियर का 29वां शतक था. बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ते ही विलियमसन ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी दिवंगत डॉन ब्रैडमैन और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी कर ली. विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट क्रिकेट में इतने ही शतक हैं.

बेहतरीन फॉर्म में हैं केन विलियमसन

कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. उनके फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक खेले गए पिछले पांच पारियों में से चार में उन्होंने शतक जड़ा है. इसमें एक पारी में दोहरा शतक भी है. केन विलियमसन आठ महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उनका घुटना टूट गया था, जिसके चलते वह मैदान से काफी समय तक दूर रहे थे. हालांकि, उनकी बल्लेबाजी करने के अंदाज से नहीं लग रहा है कि वह क्रिकेट से दूर थे. वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.

2023 में टेस्ट में केन ने जड़े 4 शतक

केन विलियसन ने साल 2023 में 29 नवंबर तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने दस पारियों में कुल 656 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 215 रन है. इसमें चार शतक भी शामिल हैं. बांग्लादेश से पहले विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली. क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच के दूसरी पारी में केन विलियमसन ने दोहरा शतक जड़ा था.

न्यूजीलैंड की पारी को संभाला

बांग्लादेश के खिलाफ केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को संभाला. वह टॉम लैथम के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे थे, उस समय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन था. इसके बाद डेवोन कॉन्वे आउट हो गए. एक छोड़ से विकेट गिरता चला गया. वहीं दूसरे छोड़ पर केन विलियमसन पारी को संभाले रखा. 205 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलने के बाद विलियमसन आउट हो गए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 266 रन हो गया है. न्यूजीलैंड अभी भी 44 रन से पीछे है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

28 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

34 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago