दिल्ली हाईकोर्ट 1 जून से 30 जून तक चलने वाली गर्मी की छुट्टियों के दौरान जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए न्यायमूर्तियों के नाम तय कर दिए हैं। साथ ही उनके नामों को अधिसूचित कर दिया है। अदालतें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को बैठेगी।
इस व्यवस्था के तहत न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा एवं न्यायमूर्ति विकास महाजन 1 जून से 8 जून तक तक आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे। उसके बाद 9 जून से 16 जून तक न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा एवं न्यायमूर्ति अमित शर्मा सुनवाई करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन एवं न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा 17 जून से 23 जून तक तथा चौथे सप्ताह में न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा एवं न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा 24 जून से 30 जून तक सुनवाई करेंगे।
सुनवाई के दौरान पहले दोनों न्यायमूर्ति दो सदस्यीय पीठ में बैठेंगे और उसे बाद अलग-अलग बैठकर दीवानी और फौजदारी मामलों को निपटाएंगे। वे सुबह 10.30 बजे न्यायालय में बैठेंगे। अगर किसी दिन के लिए निर्धारित मामले उस दिन नहीं निपटते हैं तो बैठक अगले दिन भी जारी रह सकती है।
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…
नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…
सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…