नवीनतम

UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत का मामला; गिरफ्तार 6 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi Old Rajendra Nagar Coaching Center Case: दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से यूपीएससी के तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों की सीबीआई रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, ताजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

27 जुलाई को ओल्ड राजेन्द्र नगर इलाके के राउ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में बरसाती पानी भरने से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक SUV के ड्राइवर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. दो अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस की जांच पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौप दी थी, जिसके बाद सीबीआई ने विभिन्न अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है, जिसमें आपराधिक लापरवाही, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और स्थानीय प्राधिकरण के अधिकारियों सहित किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई भ्रष्ट गतिविधियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-“राजनैतिक आकाओं की सरपरस्ती के घाल-मेल ने ऐसे लफंगों को मान्यता दिला दी है…” 12वीं के छात्र की हत्या मामले में कुमार विश्वास ने साधा निशाना

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था. इससे पहले तीस हजारी कोर्ट ने सभी चारों अभियुक्तों तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह की जमानत याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद सभी चारों ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल किया था. इससे पहले तीस हजारी कोर्ट के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सभी सह मालिकों को जमानत देने से इंकार कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

6 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

27 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

37 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

39 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

49 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

57 minutes ago