देश

Delhi: दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार का तोहफा, 5 हजार MCD कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की

Delhi: दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है. आप अगले सप्ताह 5 हजार कर्मचारियों की नौकरियों को पक्का करने वाली है. दिल्ली नगर निगम की मेयर और आप नेता शैली ओबेरॉय ने वाल्मिकी जयंती के अवसर कहा कि, “मैं महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर वाल्मिकी समाज के लोगों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं. इसके साथ ही आने वाले सप्ताह में हम नगर निगम के 5000 कर्मचारियों को स्थायी कर देंगे. उन्होंने आगे कहा कि एमसीडी में सालों से हजारों कर्मचारी अस्थायी रूप से कार्यरत हैं. अब सीएम केजरीवाल सरकार उनको पक्का करने का काम करेगी.”

एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि सरकार यह तोहफा वाल्मिकी समुदाय के लोगों के लिए किसी दिवली के गिफ्ट से कम नहीं है. सरकार जल्द ही इस काम करना शुरू कर देगी.

रोहिणी में पॉलीक्लिनिक और मोहल्ला क्लीनिक बनाने की योजना

दरअसल दिल्ली की महापौर रोहणी सेक्टर 23 में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य के जुड़ी कुछ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए वहां गई थी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की. इसके अलावा एक ऑफिसियल बयान में मेयर ओबेरॉय के हवाले से कहा गया कि रोहिणी में एमसीडी की पॉलीक्लिनिक और मोहल्ला क्लीनिक बनाने की योजना है.

बीजेपी ने किया था विरोध

बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार नियमों को पालन किए बगैर कर्मचारियों का पक्का कर रही है, जिसे अवैध माना जाएगा. साथ ही ये भी कहा था कि बिना एजेंडा जारी किए एमसीडी सदन का सत्र बुलाना भी गैर कानूनी है. दरअसल इससे पहले मेयर शैली आबेरॉय ने 27 अक्टूबर को दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक बुलाई थी, जिसे उन्होंने अचानक स्थगित कर दिया था. इसके पीछे की वजह यह है कि बीजेपी ने ​नियमों का पालन किए बगैर एमसीडी में हजारों कर्मचारियों को पक्का करने का विरोध किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago