देश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह वादा निभाएगी योगी सरकार, यूपी की जनता के लिए लिया बड़ा फैसला

UP Vidhan Sabha Winter Session: लोकसभा चुनाव-2024 को अब अधिक वक्त नहीं है. वहीं सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहती है. बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव में किए वादे को निभाने के लिए बड़ी योजना बना रही है. ताकि मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सके. जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार नवंबर में आहूत होने वाले संभावित विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोक संकल्प पत्र में जो वादे जनता से किए थे, उनको पूरा करने के लिए अनुपूरक बजट ला सकती है. इसके लिए वित्त विभाग भी तैयारियों में जुट गया है.

सूत्रों की मानें तो इस अनुपूरक बजट में योगी सरकार केवल वादों को निभाने के लिए ही नहीं बल्कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी कुछ खास व्यवस्था कर सकती है. इसी के साथ जिले में जो तमाम परियोजनाएं आकार ले रही हैं, उनको गति देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया जा सकता है. माना जा रहा है कि नवम्बर के दूसरे हफ्ते में यूपी में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आहूत हो सकता है. खबरों के मुताबिक, मौजूदा वित्तीय वर्ष में अनुपूरक बजट को लेकर अनुमान है कि यह 35 से 40,000 करोड़ तक हो सकता है. मालूम हो कि कुछ महीने पहले भी योगी सरकार ने विभागों से अनुपूरक बजट के लिए प्रस्ताव मांगे थे. इसके बाद विभागों से प्रस्ताव आ गए हैं. खबरों के मुताबिक, विभागों से प्राप्त प्रस्ताव के बाद उसे बजट में शामिल करने के बाद उसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और अब सरकार द्वारा शीतकालीन सत्र में ही अनुपूरक बजट पेश करने की खबर सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: केरल में ब्लास्ट के बाद UP में हाई अलर्ट, इन जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

अनुपूरक बजट में ये हो सकता है खास

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले आने वाले अनुपूरक बजट में योगी सरकार उन योजनाओं पर भी फोकस करेगी, जिन्हें साल 2024 के मार्च तक पूरा किया जाना है. वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नवम्बर में आने वाले अनुपूरक बजट में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ब्लू प्रिंट भी दिख सकता है. मीडिया सूत्रों की मानें को ये दावा किया जा रहा है कि, इस सप्लीमेंट्री बजट के जरिए यूपी की योगी सरकार नए वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गुणा-भाग लगाएगी. तो इसी के साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए कुछ खास योजनाएं भी ला सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago