दुनिया

मैं राष्ट्रपति बना तो सबसे पहले कट्टरपंथी मुस्लिमों की एंट्री बैन करूंगा, इजरायल की ऐसे रक्षा करूंगा जैसी अब ​तक किसी ने नहीं की- अमेरिका में ट्रंप का चुनावी वादा

Donald Trump on Israel Hamas: पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास की जंग छिड़े 23 दिन हो गए हैं. वहां आए रोज सैकड़ों लोग बमबारी में मारे जा रहे हैं. फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक भीषण हमला किया था, इजरायली नागरिकों समेत विदेशियों को बंधक बनाकर आतंकी कहीं गुप्त जगह पर ले गए..तबसे इजरायल गाजा पट्टी में लड़ाई लड़ रहा है. बंधकों को छोड़ने के बजाए हमास के अगुआ मुस्लिम देशों को अपने पक्ष में कर इजरायल को पीछे हटाना चाहते हैं. इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विस्फोटक बयान आया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल का समर्थन करते हुए अभी कहा, ”अगर मैं दोबारा अमेरिका का राष्‍ट्रपति चुना गया तो मैं इजरायल को बचाऊंगा. हम अपने दोस्त और साथी इजरायल की ऐसे रक्षा करेंगे जैसे पहले कभी किसी ने नहीं की.” ट्रंप ने आगे कहा- राष्‍ट्रपति बनते ही मैं पहले दिन से ही मुस्लिमों पर ट्रैवल बैन लागू कराऊंगा.

‘पहले दिन से ही मुस्लिमों पर ट्रैवल बैन लागू कर देंगे’

रिपब्लिकन यहूदी सम्मेलन के दौरान लॉस वेगास में ट्रंप ने कहा- हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादियों को अपने देश से बाहर रखेंगे. उन्‍होंने कहा कि हमास और इजरायल के बीच जंग असल में बर्बरता पर सभ्यता, भ्रष्टता पर शालीनता और बुराई पर अच्छाई की लड़ाई है. बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति थे, तो 2017 में उन्‍होंने 6 मुस्लिम देशों के लोगों के 90 दिन तक अमेरिका आने पर बैन लगा दिया था. उन देशों में ईराक भी था.

यह भी पढ़िए: Nisar—ISRO के साथ अब तक का सबसे महंगा अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगी NASA, यह हर 12 दिन में लगाएगा पूरी धरती का एक चक्कर, रोज मिलेंगी इससे ढेर सारी सूचनाएं

ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी बताया

दिसंबर 2017 में ट्रंप ने दशकों से चली आ रही अमेरिकी विदेश नीति से हटकर यरूशलम को इजरायल की राजधानी घोषित कर दिया था. दुनिया भर के मुस्लिम देशों के विरोध के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप (तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति) ने येरुशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता दे दी थी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago