देश

‘शराब घोटाले के आरोपी की पीएम मोदी के साथ तस्वीर…’ तिहाड़ से छूटने के बाद प्रेस काॅन्फ्रेंस में बोले संजय सिंह

AAP MP Sanjay Singh Press Conference: दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद रहे आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ से बाहर आने के बाद पहली बार प्रेस काॅन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा घोटाला भाजपा ने किया है. संजय सिंह ने कहा कि कैसे कुचक्र रचकर साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया. जो सीएम 2 करोड़ लोगों के लिए काम कर रहा है. उसे जेल में डालने के लिए क्या-क्या किया गया.

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक आरोपी मांगूटा रेड्डी की पीएम मोदी के साथ तस्वीर है. मांगूटा रेड्डी ने 3 बयान दिए. उनके बेटे राघव मगुंटा ने 7 बयान दिए. 16 सितंबर को जब मांगूटा रेड्डी से ईडी ने पहली बार पूछा कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, तो उन्होंने सच बताया और कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से मिले थे लेकिन चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में. लेकिन उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और 5 महीने जेल में रखने के बाद उनके पिता ने अपना बयान बदल दिया.

10 फरवरी से 16 जुलाई तक राघव मगुंटा के सात बयान लिए गए. सात में से छह बयानों में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन 16 जुलाई को सातवें बयान में उन्होंने अपना रुख बदल लिया और साजिश का हिस्सा बनकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दे दिया. 5 महीने की प्रताड़ना के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े हो गए.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राघव मगुंटा के छह बयानों और उनके पिता के दो बयानों को हटा दिया गया और ईडी ने कहा कि हमें उस पर भरोसा नहीं है. जो 9 बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे, उन्हें ईडी ने हटा दिया. इन 9 बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था लेकिन 5 महीने की जेल के बाद उन्हें मजबूरन अरविंद केजरीवाल का नाम लेना पड़ा. ईडी ने मगुंटा रेड्डी और राघव मगुंटा पर भी छापेमारी की. मगुंटा रेड्डी की पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर भी है. उन्होंने 16 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ बयान दिया और 18 जुलाई को उन्हें जमानत दे दी गई.

जिस आदमी को ईडी शराब घोटाले में शामिल बता रही है, उसका प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता है? वह टीडीपी से चुनाव लड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर वोट मांग रहे हैं. बीजेपी और ईडी उन्हें घोटालेबाज कहते हैं और वह प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर लोगों से वोट मांग रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 minute ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

59 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago