देश

दिल्ली शराब नीति मामला: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ी

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को 3 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. हालांकि सीबीआई ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी. वहीं केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर कोर्ट 3 सितंबर को भी सुनवाई जारी रहेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को अपराध से प्राप्त आय के बारे में जानकारी दी. सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कहा कि केजरीवाल द्वारा नियुक्त मीडिया मैनेजर ने साउथ ग्रुप से बातचीत की, साउथ ग्रुप से इकट्ठा किया गया पैसा गोवा चुनाव में AAP फंड के लिए इस्तेमाल किया गया.

सीबीआई ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि सीएम केजरीवाल ने 40 निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक उम्मीदवार को 90 लाख रुपए देने का वादा किया था. उस समय दुर्गेश पाठक गोवा चुनाव के प्रभारी थे. गोवा चुनाव में खर्च किया गया सारा पैसा दुर्गेश पाठक के निर्देश पर था. वह दिल्ली से विधायक हैं, इस बात के भी सबूत हैं कि पैसा साउथ ग्रुप से आया था.

बता दें कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट 5 सितंबर को सुनवाई करने वाला है. ज्ञात हो कि सीबीआई ने केजरीवाल सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक, व्यापारी पी शरथ चंद्र रेड्डी, विनोद चौहान, आशीष माथुर और अमित अरोड़ा के नाम शामिल है. सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर 12 अगस्त को सुनवाई होनी है. जबकि ईडी मामले में पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 18 राज्यों के मुख्य सचिव कोर्ट में हुए पेश, जानें क्यों और क्या है मामला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago