मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
मेंटल हेल्थ
Inflation May Cause Anxiety: कोविड-19 की वजह से दुनियाभर के करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई जिसकी वजह से उन्हें आर्थीक तंगी का सामना करना पड़ा. इसके बाद तेजी से महंगाई भी बढ़ गई. लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से लोग मेंटल हेल्थ का शिकार हो रहे है और ये आपके स्वास्थय के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है. हाल ही में एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि अमेरिका के 90% लोग महंगाई की वजह से एंजाइटी का शिकार हो रहे हैं.
बढ़ती महंगाई आपको मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है. पैसों की किल्लत आपके तनाव की वजह बन जाती है. आज के दौर में महंगाई दुनियाभर में लोगों को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है. इस महंगाई की वजह से अमेरिकियों का ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों का तनाव बढ़ रहा है जो आपके सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे महंगाई लोगों की मेंटल हेल्थ बिगाड़ रही है.
बढ़ती तादाद में लोग महंगाई की वजह से तनाव और स्ट्रेस की समस्या से जूझ रहे हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिका में लोग कोविड-19 को लेकर जितना तनाव में हैं उससे कहीं ज्यादा तनाव महंगाई की वजह से हो रहा है. इतना ही नहीं यूएस में भी 90% लोग महंगाई से संबंधित एंजाइटी का शिकार हो रहे हैं. कोरोना की वजह से लोगों की इनकम पर काफी असर पड़ा है जो स्ट्रेस का कारण बन रही है.
लोगों की इनकम का सीधा असर उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है. कई ऐसे सामाजिक कारण है जिसकी वजह से लोगों की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ रहा है. लंबे समय तक स्ट्रेस और एंजाइटी होने से बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है. जब लोग अपनी जिंदगी में महत्वपूर्ण चीजों पर कंट्रोल खोने का अनुभव करते हैं तो यह चिता का कारण बन सकता है. इसके अलावा आपके स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें:Corona का खतरा कम करती है ये चीज, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा
जब लोगों की इनकम घटती है, तो उनके तनाव का लेवल और अधिक बढ़ जाता है जिसकी वजह से धीरे-धीरे यह एंजाइटी और डिप्रेशन का कारण बनने लगता है. हेल्थ और इनकम का सीधा कनेक्शन होता है, जो अधिकतर लोगों को बुरी तरह से प्रभावित करता है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि इस तरह के तनाव से बचा जा सके. अगर समस्या गंभीर होती जा रही है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए. लापरवाही महंगी पड़ सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…