देश

जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प, रेसलर्स का आरोप- दो खिलाड़ियों के सिर फोड़े, महिलाओं को दी गालियां, पूनिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

Wrestlers Protest: WFI के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की बुधवार रात पुलिस से झड़प हो गई. पहलवानों को प्रदर्शन करते हुए जंतर मंतर पर करीब 11 दिन हो गए हैं. खिलाड़ियों का आरोप है पुलिस ने उन पर हमला किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.  ओलंपिक में कांन्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात यहां जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एक प्रदर्शनकारी को पीटा और घायल कर दिया. वहीं महिला खिलाड़ियों के साथ गालीगलौज की. जिसके बाद बजरंग पुनिया ने गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखते हुए खिलाड़ियों की मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की है.

बजरंग ने चिट्ठी में लगाए गंभीर आरोप

बजरंग पुनिया ने अपनी चिट्ठी में बताया कि 3 मई की रात को सोने के लिए व्यवस्था कर रही थी, क्योंकि बुधरात को दिल्ली में बारिश हुई थी और जमीन पर काफी कीचड़ हो गयी थी इसलिए वह बेड के इंतजाम कर रहे थे. उसी दौरान उनकी पुलिसवालों ने पहलवानों पर हमला कर दिया और दो खिलाड़ियों के सिर फोड़ दिए. इसके साथी ही ओलंपियन विनेश फोगाट को अपशब्द कहे गए और साक्षी मलिक और संगीता फोगाट के साथ बदसलूकी की गई.

पुनिया ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा कि विनेश फोगाट के साथ पुलिस अधिकारी ने गाली-गलौज की. इसके साथ ही साक्षी मलिक और संगीता फोगाट के साथ के साथ पुरूष पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की की. अंतरराष्ट्रीय पहलवानों पर इस तरह से हमला करना और अपमानित करना खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने और देश की छवि को खराब करने वाला है. इसके अलावा उन्होंने रात को प्रदर्शनकारियों से घिरे दो पुलिस अधिकारियों को दिखाया और बताया कि वो नशे में हैं.

“मुझे धक्का दिया और गालियां भी दीं”

विनेश ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा पीटे जाने के बाद उनका भाई घायल हो गया. उन्होंने कहा, “मुझे धक्का दिया और गालियां भी दीं.” जंतर मंतर पर बवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस पर विपक्ष के नेताओं ने जंतर मंतर पर पहुंच कर खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लिया

वहीं खिलाड़ियों का समर्थ करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि अभी जब मैं जंतर–मंतर पर खिलाड़ी बेटियों का हाल-चाल लेने पहुंचा तो धरने के बाहर दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया और अब वसंत विहार पुलिस चौकी में ले आए.

स्वाति मालीवाल भी पहुंची जंतर-मंतर

खिलाड़ियों के साथ मारपीट के बाद दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति माली भी जंतर मंतर पहुंची और केंद्र सरकार पर हमला बोला- उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं की पार‼️ @SwatiJaiHind को ज़बरदस्ती गिरफ़्तार किया! केंद्र सरकार सत्ता के नशे में संविधान-लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

6 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

14 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

30 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

43 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago