देश

Delhi News: दिल्ली के एक होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानियों के रुकने की सूचना, मचा हड़कंप, पैरामिलिट्री फोर्स ने चारों तरफ से घेरा

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के एक होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानियों के रुकने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसी में शुक्रवार की रात हड़कंप मच गया. इसको लेकर खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं. इसी के बाद पूरे होटल को चारों तरफ से भारी संख्या ने पैरामिलिट्री फोर्स ने घेर लिया है और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है.

आगे की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुकने की सूचना के बाद बाद सुरक्षा एजेंसी ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर तत्काल दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे. दिल्ली पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच में ये जानकारी सामने आई है कि होटल के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं. इसके बाद सूचना मिली थी कि टुडे इंटरनेशनल होटल में पाकिस्तानी काफी मात्रा में पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं. तो वहीं इस घटना के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पाकिस्तानियों के एक होटल में जमा होने के बाद सुरक्षा एजेंसी आगे की जांच में जुट गई है. तो वहीं, ये भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी पहले से नहीं थी कि इतनी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक होटल में ठहरे हुए हैं? क्या यह पाकिस्तानी अवैध रूप से भारत में घुसे हैं? अगर ऐसा है तो वे कैसे भारत में आए? फिलहाल इन तमाम सवालों को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-Kolkata Airport: कोलकाता समेत 4 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

खड़े हो रहे हैं ये भी सवाल

फिलहाल इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों के एक होटल में रुकने को लेकर मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया कि यह पाकिस्तानी डेलिगेशन है, जो निजामुद्दीन दरगाह के लिए आया हुआ है. तो वहीं एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि अगर यह डेलिगेशन आया है तो दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी पहले से होनी चाहिए. इसके बाद होटल को भारी संख्या में पुलिस बल ने क्यों घेर रखा है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर क्यों मौजूद हैं? हालांकि इस पूरे मामले को लेकर जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

8 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

15 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

18 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

31 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

57 minutes ago