यूटिलिटी

Government Scheme: किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 3 सरकारी योजनाएं

Government Schemes for Farmer: केंद्र सरकार किसानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इन योजनाओं का किसानों को हर मौसम में फायदा मिलता है. देश में बहुत से किसानों को सरकार की इन योजनाओं के बारे में ठीक से पता नहीं है. जिस कारण वे कई बार योजनाओं का लाभ उठाने से चूक जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही 3 स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय किसान के लिए हर मौसम में मददगार साबित हो सकते हैं. इसमें से एक एक स्कीम तो ऐसी भी है, जिसके लाभार्थी किसान के अकाउंट में सीधे पैसे क्रेडिट हो जाते हैं.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) को साल 2016 में लॉन्च किया गया था. इसमें फसल का नुकसान होने पर पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद मिलती है. योजना में 37.59 करोड़ किसानों का पंजीकरण है. पिछले 7 वर्षों में 11.68 करोड़ से ज्यादा आवेदकों को 1.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दावे प्राप्त हुए हैं. रजिस्टर्ड किसानों में 81 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान शामिल हैं. योजना के तहत किसानों को एक जगह लाने का प्रयास किया गया है.

ये भी पढ़ें:…तो क्या भारत में बंद हो जाएगा Whatsapp? वॉट्सऐप यूजर जरूर पढ़ लें ये खबर

किसान क्रेडिट कार्ड

सरकार किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) योजना भी चला रही है. इस योजना को केंद्र सरकार की ओर से साल 1998 में शुरू किया गया है. इसमें एक विशेष अभियान के तहत सभी पीएम-किसान लाभार्थियों को के किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाता है. किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को समय पर लोन चुकाने पर सब्सिडी भी दी जाती है. अब तक इस योजना का लाभ 2.5 करोड़ किसान उठा चुके हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) में किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. छोटे किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर केंद्र सरकार ने सालाना 6 हजार रुपये देने का फैसला किया है. इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसे अधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

3 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

21 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

33 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

47 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

57 minutes ago