फोटो-सोशल मीडिया
Delhi News: नई दिल्ली का ओल्ड राजेंद्र नगर इलाका लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में यहां के एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने की वजह से IAS की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी. तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि यहां पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. जिससे साफ होता है कि वह डिप्रेशन की शिकार थी. मृतका ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि वह दिल्ली में कमरे के बढ़ते किराए से परेशान थी. इसी के साथ ही मृतका ने सरकार से “सरकारी परीक्षाओं में घोटाले कम करने” और “रोजगार पैदा करने” का आग्रह किया है.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंजली नाम की छात्रा ने 21 जुलाई को आत्महत्या की थी. मृतका के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है जिसमें लिखा है कि वो “जीवन की समस्याओं” से निपटने में असमर्थ रही. उसके जीवन में “शांति की कमी” है. इसी के साथ ही मृतका ने ये भी लिखा है कि “मुझे माफ़ कर दो मम्मी पापा. मैं अब ज़िंदगी से तंग आ चुकी हूं. मेरे पास सिर्फ़ समस्याएं और मुद्दे हैं. जिनसे मुझे शांति नहीं मिलती. मैंने इस डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन मैं इससे उबर नहीं पाई. मैंने डॉक्टर से सलाह ली, मेरा मानसिक स्वास्थ्य नहीं सुधर पाया.”
सुसाइड नोट में अंजली ने यह भी लिखा है कि वह UPSC में पहले प्रयास में ही सफल होना चाहती थी और उन्हें पता था कि उनकी मौत की खबर “ब्रेकिंग न्यूज” बन जाएगी. नोट में उन्होंने सरकार से अनुरोध करते हुए लिखा है कि “कृपया सरकारी परीक्षाओं में घोटाले कम करें और रोजगार पैदा करें. बहुत सारे युवा नौकरियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं.” इसी के साथ ही अंजलि के सुसाइड नोट में पेइंग गेस्ट (पीजी) और हॉस्टल के किराए के बारे में भी लिखा गया है.
मृतका ने लिखा है कि “पीजी और हॉस्टल का किराया भी कम किया जाना चाहिए. ये लोग छात्रों से सिर्फ पैसा लूट रहे हैं. हर छात्र इतने पैसे नहीं दे सकता.” मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अंजली ने आत्महत्या से पहले अपनी एक दोस्त श्वेता को पीजी के किराए के बारे में बताया था. तो वहीं श्वेता ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि पहले वह एक कमरे का किराया 15,000 रुपए देती थी लेकिन अब किराया बढ़ा कर 18,000 रुपए कर दिया गया है. फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…