EPFO Rule Change
EPFO Rule Change: EPFO ने 7 करोड़ कर्मचारियों के PF अकाउंट को लेकर नया नियम जारी किया है. EPFO ने यह बदलाव मौजूदा सभी यूजर्स के लिए किया है. अगर आप भी एक पीएफ अकाउंट होल्डर्स है तो ये नियम आपके लिए है. ईपीएफओ ने पीएफ अकाउंट्स में अपडेट करने के लिए कुछ नए नियम पेश किए हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की EPFO की तरफ से किस नियम को पेश किया गया है?
EPFO की नई SOP गाइडलाइन के तहत यूजर्स को अपने प्रोफाइल अपडेट करने के लिए एसओपी वर्जन 3.0 की मंजूरी दी गई है. नए नियम लागू होने के बाद अगर आप अपने UAN प्रोफाइल में कुछ भी सुधार या अपडेट करते हैं तो आपको इसके लिए डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. इसके अलावा एक डिक्लेयरेशन देकर बदलाव या सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ईपीएफओ की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि यह अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स से कई तरह की गलतियां हो जाती हैं. इसमें सुधार करने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार यह परेशानी डेटा अपडेट नहीं होने के कारण होता है. यही वजह है कि EPFO ने नई गाइडलाइन जारी की है.
ये भी पढ़ें: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने वालों को झटका! सरकार बंद कर सकती है स्कीम, जानिए क्या है वजह
EPFO के मुताबिक, अब यूजर्स अपने प्रोफाइल में दो तरह के बदलाव कर सकते हैं. पहला- मेजर और दूसरा माइनर. माइनर बदलाव के लिए यूजर्स को डिक्लेयरेशन के साथ-साथ कम से कम दो जरूरी संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे. वहीं, मेजर यानी बड़े सुधार करने के लिए यूजर्स को कम से कम तीन जरूरी संबंधित दस्तावेज सबमिट करने होंगे. यह ध्यान रखना जरूरी है कि आधार से जुड़े बदलाव के मामले में आधार कार्ड या एक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ा ई-आधार कार्ड सहायक डॉक्यूमेंट्स के तौर पर काफी होगा.
ईपीएफ मेंबर्स के पास ई-सर्विस पोर्टल के जरिए सुधार के लिए संयुक्त डिक्लेयरेशन पेश करने का ऑप्शन है. सुधार सिर्फ नियोक्या की ओर से मैनेज किए जा रहे खाते से संबंधित डेटा में किए जा सकते हैं. कंपनियां पिछले या अन्य संस्थान के ईपीएफ अकाउंट में बदलाव नहीं कर सकती है. वहीं, अब ईपीएफ दावों की प्रकिया आसान हो गई है. अगर केवाईसी में बैंक दर्ज है तो ऑनलाइन दावे के साथ बैंक पासबुक और चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…