Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रेप का आरोपी निकला तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला, AAP ने किया था फिजियोथेरेपिस्ट होने का दावा

सूत्रों के मुताबकि जो शख्स जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश करने गया था वो खुद तिहाड़ जेल का कैदी है और बीजेपी इस पर दावा किया है कि सत्येंद्र को मसाज देने वाला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है. जिस पर कई धराओं में मामला दर्ज है.

satyendra jain

सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला शख्स निकला रेप का आरोपी

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. वो तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनका कुछ दिन पहले जेल में मसाज कराने का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि वो मालिस नहीं करा रहे थे वो अपना इलाज करा रहे थे. लेकिन इस मामले अब एक नया मोड़ आ गया है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, जो शख्स जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश करने गया था वो खुद कैदी है और बीजेपी इस पर दावा किया है कि सत्येंद्र को मसाज देने वाला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है. वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है.

इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से आप पार्टी पर हमला बोला गया है. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा, ”अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल, बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे.”

क्या था मामला ?

सत्येंद्र जैन का जेल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो मालिस करवाते हुए नजर आ रहे थे. जिसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था. कहा था कि आप पार्टी के नेता जेल में मसाज करवाते हैं उन्होने जेल में स्पा सेंटर चला रखा है. वहीं जिसका जवाब देने के लिए दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उनको जेल में रीड़ की हड्डी में चोट लगी थी. जिसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर को भेजा गया था. वो अपनी फिजियोथेरेपी ले रहे थे. लेकिन अब ये खुलासा होने के बाद मनीष सिसोदिया इसका जवाब देंगे वो देखना होगा.

कौन है सत्येंद्र जैन की मालिस करने वाला शख्स ?

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला मालिशिया कैदी रिंकू है. वो एक बलात्कार के मामले में कैदी है, तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्र के अनुसार उस पर कई धाराओं में मामला दर्ज है. तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था. जिसमें वो जेल के अंदर मसाज कराते हुए दिख रहे थे.

इस पूरे मामले को लेकर ED ने कोर्ट में शिकायत की है साथी ही जेल की CCTV फुटेज कोर्ट को सौंप दी है. जेल में सुविधा देने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest