देश

Delhi Waqf Board Case: कौसर इमाम सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Delhi Waqf Board Case: दिल्ली वक्‍फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के मामले में राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कौसर इमाम सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. कोर्ट 3 जून को अगली सुनवाई करेगा.

कौसर इमाम सिद्दिकी ने अपनी अंतरिम जमानत अर्जी में कहा है कि उनकी मां की तबियत काफी खराब है. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना है. बच्चों का दाखिला करना है, लिहाजा 30 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जाए.

पिछली सुनवाई में ईडी ने कहा था ये

पिछली सुनवाई में ईडी ने कहा था कि ज‍िशान हैदर, दाऊद नासिर, कौसर इमाम सिद्दीकी ने अमानतुल्लाह खान के कहने पर प्रॉपर्टी खरीदी, जिसकी कीमत 13.40 करोड़ रुपये है. ईडी ने कहा था कि तीनों आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं, जो पैसा कैश में इस्तेमाल हुआ वह अमानतुल्लाह खान का है. ईडी ने यह भी कहा था कि कौसर इमाम सिद्दिकी मिडिल मैन हैं, उसकी डायरी में पैसों के ट्रांजेक्शन के बारे में लिखा हुआ है.

बरामद किए थे कई अहम दस्तावेज

ईडी ने छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे. वहीं आरोपियों के वकील ने कहा था कि 2016 में दर्ज एफआईआर पर 2023 में जांच की जा रही है. किसी डायरी में नाम आ जाने का मतलब यह नहीं है कि आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है.

यह भी पढ़ें : Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज, 2 जून को जाना होगा जेल

आरोपियों के वकील ने कहा था कि ईडी जिस डायरी की बात कर रही है, उसमें तारीख भी नहीं लिखी है कि कब किस दिन पैसों का लेन-देन हुआ. आरोपियों के वकील ने कहा था कि जीशान हैदर ने 9 करोड़ बैंक ट्रांजेक्शन के जरिये 7 साल पहले दिया था तो वह कैसे मनी लॉन्ड्रिंग हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago