फोटो-सोशल मीडिया
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने में जुटे हैं तो वहीं योगी सरकार पर भी लगातार हावी हैं और योगी के मंत्री पर हमला बोलने में एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं. ताजा निशाना उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर साधा है. दरअसल बुधवार की शाम को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) का काफिला मेफेयर तिराहे और अटल चौराहे के बीच जाम में फंस गया. इसको लेकर वायरल हुई खबर के बाद अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि डिप्टी सीएम तो कोई काम ही नहीं करते.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है और एक हिंदी अखबार की कटिंग शेयर करते हुए जाम को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की चुटकी ली है और प्रदेश की यातायात व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा है, ‘क्यों बदनाम हो रहा है बेकार में बेचारा ‘जाम’ डिप्टी सीएम तो वैसे भी नहीं करते कोई काम.’ इसी के साथ उन्होंने यूपी की यातायात व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार को सवाल के कटघरें में खड़ा किया है.
ये भी पढ़ें- Rampur News: अब कोर्ट में पेश होने के अलावा जया प्रदा के पास नहीं बचा कोई विकल्प… अदालत ने की सख्त टिप्पणी
बता दें कि बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का काफिला हजरत गंज में जाम में फंस गया. यह देखकर आनन-फानन में पुलिस व ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाकर डिप्टी सीएम के काफिले को रवाना किया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के काफिला गुजरने की सूचना हजरतगंज के कई इलाकों में वायरलेस पर प्रसारित की गई थी. काफिले की वजह से परिवर्तन चौक से अटल चौराहे तक पहले ही ट्रैफिक का दबाव था. तभी शाम करीब चार बजे डिप्टी सीएम का काफिला हजरतगंज कोतवाली से होते हुए मेफेयर तिराहे की तरफ जाने लगा, जिसकी वजह से वाल्मीकि मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई और उनका काफिला जाम में फंस गया. हालांकि जल्दी से मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक कर्मियों ने यातायात बहाल कर काफिला रवाना किया, लेकिन इस दौरान किसी ने वीडियो व फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…