देश

India-Canada Relation: खालिस्तान विवाद पर कनाडा को भारत की दो टूक, उम्मीद है अलगाववादियों पर चलेगा हंटर

India-Canada Relation: कनाडा एक ऐसा मुल्क है, जहां लंबे वक्त से भारत विरोधी तत्व भारत को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस बीच मोदी सरकार ने अब कनाडा को दो टूक संदेश भेज दिया है जो कि कनाडा के लिए आखिरी चुनौती मानी जा रही है. भारत ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कनाडा कार्रवाई करेगा. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि कनाडा के मुद्दे पर भारत की स्थिति कंसिस्टेंट है क्योंकि उसे उम्मीद है कि ओटावा उन अलगाववादियों पर कार्रवाई करेगा जो अपने देश में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं.

दरअसल, साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत ने हमेशा ही इस बात पर प्रकाश डाला है कि मुख्य मुद्दा कनाडा में चरमपंथियों, आतंकवादियों और भारत विरोधी तत्वों को दी गई जगह है. इस दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि अमेरिका द्वारा कथित हत्या की साजिश की रिपोर्ट के बाद कनाडा के साथ भारत के संबंधों में एक बड़ा बदलाव देखा है.

यह भी पढ़ें-Criminal Law Bills: राज्यसभा से भी पास 3 क्रिमिनल लॉ बिल; अमित शाह बोले- अब तारीख पर तारीख नहीं, सिर्फ न्याय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि मैं बिल्कुल निश्चित नहीं हूं कि इसका जवाब कैसे दूं. इस अर्थ में, यह कनाडा के प्रधानमंत्री की एक टिप्पणी है और मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी स्थिति काफी सुसंगत रही है और जब भी यह मुद्दा उठाया गया है. बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव आ गया था.

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के ‘धन्ना सेठ’ धीरज साहू के घर से मिला कितना कैश! पहली बार IT डिपार्टमेंट ने दिया बयान

इस मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मैं यह कहना चाहूंगा कि क्या उन्होंने कोई बदलाव देखा है या नहीं. निश्चित रूप से, हमारी स्थिति सुसंगत बनी हुई है और हम आशा करेंगे कि वे ऐसे चरमपंथी तत्वों पर कार्रवाई करेंगे जो अपने देश में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं. कनाडा स्थित सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ट्रूडो ने कहा है कि उनका मानना है कि अमेरिकी धरती पर भारत-नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने वाले अमेरिकी अभियोग पर मुहर लगने के बाद से कनाडा के साथ भारत के संबंधों में आमूल-चूल बदलाव आया होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

10 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

22 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

49 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

2 hours ago