दुनिया

Viral: जब महिला ने फ्लाइट में ही उतार दी अपनी पैंट, बोली- यहीं करूंगी पेशाब

Frontier Airlines: फ्लाइट में आपने अजीबोगरीब घटनाओं के कई वीडियो देखें होंगे. हालांकि अब जो वीडियो सामने आया है वो आपको शर्मसार कर देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा कि एक इंसान कितना गिर सकता है. दरअसल यह वीडियो फ्रंटियर एयरलाइंस से सामने आया है. यहां एक महिला ने उड़ती फ्लाइट में ही अपनी पैंट उतार दी और बीच गलियारे में भी पेशाब करने की धमकी देने लगी. इस दौरान फ्लाइट में काफी गहमागहमी का माहौल हो गया और साथ ही उस महीला की बाकी पैसेंजरों के साथ बहस हुई.

इस शर्मनाक घटना का यह वीडियो ऑरलैंडो से फिलाडेल्फिया की एक फ्लाइट से सामने आया है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. हालांकि इसका वीडियो अब सामने आया है.

महिला ने फ्लाइट में ही उतार दी पैंट

महिला की इस हरकत से प्लेन में बैठे सभी यात्री हैरान और भयभीत हो गए. महिला ने इस दौरान किसी की नहीं सुनी और पैंट उतार कर गलियारे में बैठने लगी. इसके बाद वहां फ्लाइट में मौजूदा यात्रियों के साथ बहस होने लगी. द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला वॉशरूम को लेकर हुआ था. जब फ्लाइट अटेंडेट ने उस महिला से कहा कि वह इस इस समय वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकती. इस बात महिला आगबबूला हो गई और पैंट उतार कर गलियारे में ही पैशाब करने की धमकी देने लगी. इसका वीडियो भी सामने आया है. लेकिन इसका वीडियो दिखाने लायक नहीं है, इसलिए हम आपको यह नहीं दिखा रहे हैं.

फ्लाइट में मौजूद जब यात्रियों ने इस महिला का विरोध किया तो महिला चिल्लाते हुए कहती है ‘मुझे माफ कीजिए’. मुझे कोई आपत्ति नहीं है मुझे तो बस पैशाब जाना है.

फ्लाइट में मौजूद महिला ने किया फेसबुक पर दी जानकारी

फ्लाइट में मौजूद एक महिला मैथ्यू हार्टमैन ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि मुझे आज दोपहर फ्लोरिडा से घर के लिए उड़ान भरने का सबसे भयानक अनुभव हुआ. एक यात्री इस बात से परेशान थी कि उसे अपनी निर्धारित सीट पर बैठने की जरुरत थी और उसने दो बच्चों के सामने विमान में अपनी पैंट उतारने का फैसला किया. मुझे वास्तव में तमाशा देखने के लिए उसी लाइन में आगे की सीट मिली थी. उसने दूसरे यात्री को जान से मारने की धमकी दी. जब मैंने उसे बैठने के लिए कहा तो उसने मुझे भी धमकी दी. मुझे आशा है कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोबारा उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। टिप्पणियों में वीडियो. सावधान रहें यह बहुत ग्राफिक और अश्लील है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago