देश

पुलिस उपायुक्त ने पत्नी और भतीजे को उतारा मौत के घाट, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार देर रात 57 वर्षीय एक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) ने अपनी पत्नी और भतीजे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. चतुरशरिंगी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बानेर इलाके में देर रात 3.30 बजे एसीपी भरत गायकवाड़ के बंगले पर हुई और इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आ सका है. पुलिस के अनुसार, गायकवाड़ अमरावती में एसीपी के पद पर तैनात थे.

पत्नी, भतीजे को मारी गोली

एक अधिकारी ने कहा, “एसीपी गायकवाड़ ने सोमवार को देर रात तीन बजकर 30 मिनट पर अपनी पत्नी के सिर में कथित रूप से गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा कमरे की तरफ दौड़े और दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते ही उपायुक्त ने कथित तौर पर भतीजे की छाती में गोली मार दी.” अधिकारी के मुताबिक, “इसके बाद गायकवाड़ ने खुद को भी सिर में गोली मार ली. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.”

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: भीड़ ने मकान और स्कूल में लगाई आग, फायरिंग के साथ ही फेंके बम, BSF की गाड़ी छीनने का किया प्रयास

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि अन्य दो मृतकों की पहचान एसीपी की पत्नी मोनी गायकवाड़(44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

6 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

7 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

7 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

8 hours ago