देश

Manipur Violence: भीड़ ने मकान और स्कूल में लगाई आग, फायरिंग के साथ ही फेंके बम, BSF की गाड़ी छीनने का किया प्रयास

मणिपुर में चुराचांदपुर के तोरबुंग बाजार इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने कम से कम 10 खाली पड़े मकानों और एक स्कूल में आग लगा दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बदमाशों की भीड़ के आगे सैकड़ों महिलाएं चल रही थीं और ऐसा बताया जा रहा है कि ये महिलाएं मानव ढाल का काम कर रही थीं. उसने बताया कि भीड़ ने हमले के दौरान कई गोलियां चलाईं और देसी बम फेंके.

महिलाओं के साथ मिलकर लोगों ने लगाई आग

तोरबुंग बाजार में स्थित जिस स्कूल में आग लगाई गई, उसका नाम ‘चिल्ड्रन ट्रेजर हाई स्कूल’ है. एक स्थानीय ने बताया कि ‘‘हमने जब देखा कि सैकड़ों महिलाओं की अगुवाई में भीड़ आगे बढ़ रही है, तो हम गोलीबारी का जवाब देने में हिचकिचाए, लेकिन जब हमने उन्हें बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का एक वाहन छीनने की कोशिश करते और हमारे मकान जलाते देखा तो हमें लगा कि हमें भी जवाब देना होगा.’’ बाद में भीड़ ने बीएसएफ का एक वाहन भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ और इलाके में तैनात स्थानीय स्वयंसेवकों की जवाबी कार्रवाई के कारण उनका प्रयास असफल रहा.

यह भी पढ़ें- Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र करने वाले दोषियों को लेकर गुस्से में पूरा देश, सर्वे में आंकड़ों ने चौंकाया, इतने प्रतिशत बोले- नहीं हो फांसी

तीन महीने से जारी है हिंसा

गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से मणिपुर में हिंसा जारी है. अब तक 160 से ज्यादा लोगों की इस हिंसा में मौत हो चुकी है. इसके अलावा हजारों लोग अपना घर छोड़कर शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं. 19 जुलाई को दो महिलाओं को निवस्त्र कर उन्हें घुमाने और शारीरिक उत्पीड़न किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसको लेकर पूरे देश में लोगों के अंदर रोष देखने को मिला था. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

5 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

6 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

6 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

7 hours ago