लाइफस्टाइल

बारिश के मौसम में आंखों में क्यों फैलता है यह इंफेक्शन, दिल्ली में बाढ़ के बाद मंडरा रहा Pink Eyes का खतरा, जानें उपाय

Pink Eyes: राजधानी दिल्ली से लेकर देश के तमाम राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का पानी भर गया है. जिसकी वजह से कई लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है. बता दे कि बारिश के चलते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. लेकिन क्या आप जानते है कि बारिश के मौसम में कई तरह की गंभीर बीमारियां फैलने की संभावना अधिक होती है. ऐसे में बाढ़ के पानी की वजह से कई तरह के इंफेक्शन भी बढ़ने लगे हैं.

हाल ही में एक ऐसी ही समस्या सामने आई है जिसमें बाढ़ के पानी की वजह से आंखो में इंफेक्शन की समस्या बढ़ने लगी है. माना जा रहा है कि यह बीमारी बच्चों से लेकर बड़ो में तेजी से फैल रही है. इससे उनकी आंखों में इंफेक्शन की समस्या पैदा होती है. यह एक ऐसी बीमारी है जिससे आंखों में लालपन, सूजन और गंभीर दर्द बढ़ जाता है. हम बात कर रहे है कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन की, जिससे परेशान होकर लोग अस्तपाल पहुंच रहे हैं. तो चलिए जानते है कि आखिर क्या है कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन और इसके घरेलू उपाय.

क्या है कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन?

कंजंक्टिवाइटिस आंखों की समस्या है जिसे पिंक आइज कि समस्या भी कहा जाता है. कहते है कि ये आंखों के सफेद हिस्से में होने वाले संक्रमण है. बरसात के मौसम में इस बीमारी का बढ़ना बहुत ही आम बात है. बता दें कि इसके अधिकतर मामले सर्दी-खासी वाले वायरस की वजह से बढ़ते हैं. इसके अलावा कुछ मामलों में खासकर बच्चों में जीवाणु संक्रमण भी इसकी वजह हो सकती है. इसलिए इस मौसम में आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए.

कंजंक्टिवाइटिस की पहचान

कंजंक्टिवाइटिस में एक या दोनों आंखें लाल हो सकती हैं, उनमें खुजली हो सकती है, किरकिरापन महसूस हो सकता है, आंखों में स्राव की समस्या या प्रकाश से समस्या हो सकती है. ऐसी दिक्कतें हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:क्या आप भी आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं? अभी से ही छोड़ दें ये आदत, वरना….

कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन के घरेलू उपाय

कंजंक्टिवाइटिस इंफेक्शन को दूर करने के लिए शहद का उपयोग करना चाहिए. माना जात है कि शहद में एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते है. जो आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है. सबसे पहले एक चौथाई चम्मच शहद, एक चौथाई कप साफ पानी और एक चुटकी नमक लें. शहद और नमक को साफ पानी में अचछी तरह से मिला लें. इस पानी की एक से दो बूंद अपनी आंखों में डालें. इससे आपके आंखों के इंफेक्शन की समस्या दूर हो जाती है.

एलोवेरा

ताजे एलोवेरा से जेल निकालकर साफ पानी में अच्छे से मिला लें और ड्रापर की सहायता से आंखों में डाल लें. कम से कम दिन में 3-4 बार इसका उपयोग करें.

टी बैग

ठंडी काली चाय के बैग को 10 मिनट के लिए आंखों पर लगाकर रखें. इसका प्रयोग कुछ घंटो के अंतर में दिन में 2-3 बार करें. इसकी जगह ग्रीन टी और कैमोमाइल टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तिलक वर्मा को घेरा, उखाड़ फेंका विकेट! लाइव मैच में भारत-पाक खिलाड़ियों की भिड़ंत, VIDEO वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

1 hour ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

2 hours ago

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

11 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

12 hours ago