दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में जेल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया है. राम रहीम को बीस दिन की पैरोल दी गई है. जेल से रिहा होने के बाद राम रहीम अब यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे. उन्हें पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारियां जेल से बाहर लाया गया. सुबह छह बजे से ही जेल के बाहर हलचल बढ़ गई थी और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया था.
हालांकि, राम रहीम की पैरोल को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि इस वक्त राम रहीम को पैरोल देना उचित नहीं है, विधानसभा चुनाव पर इसका असर पड़ सकता है. इन सबके बीच देर रात हरियाणा सरकार ने राम रहीम की रिहाई के आदेश जारी कर दिए. प्रशासन ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार, राम रहीम को नियमों के तहत पैरोल दी गई है, जो इस वर्ष की बची हुई पैरोल में से 20 दिन की है.
पैरोल पर राम रहीम की रिहाई को लेकर चर्चा यह भी है कि विधानसभा चुनावों में लाभ के लिए उन्हें रिहा किया गया है. हालांकि, उनकी पैरोल शर्तों के साथ है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा में नहीं रहेंगे और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे. अगर इन शर्तों का उल्लंघन होता है, तो उनकी पैरोल तुरंत रद्द कर दी जाएगी.
बता दें कि राम रहीम को अदालत ने 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी. इसके अलावा, कोर्ट ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया था.
ये भी पढ़ें- गुरमीत राम रहीम की पैरोल के खिलाफ रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने EC को लिखी चिट्ठी, कही ये बात
-भारत एक्सप्रेस
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…
UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…