यूटिलिटी

खत्म होने वाला है इंतजार, दशहरा से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा, जानें कब तक खाते में आएगी 18वीं किस्त

PM Kisan Yojana 18th installment: देश के करोड़ों किसानों को काफी दिनों से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में उनके लिए एक गुड न्यूज आई है. दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं जारी करने की तारीख का ऐलान हो चुका है. ऐसे में दशहरा के त्योहार से पहले कितानों के खाते में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

देश के करोड़ों किसान इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. दशहरे के मौके पर मिलने वाला यह तोहफा किसानों के चेहरे पर मुक्सान लाएगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं किसानों के खाते में 18वीं किस्त के पैसे कब तक आएंगे.

कब तक खाते में आएगी 18वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर, 2024 को 18 वीं किस्त की राशि जारी करेंगे. जिसका लाभ देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा. लेकिन जिन किसानों की केवाईसी अपडेट नहीं है, उनके खाता में 2000 रुपये ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे.

ऐसे में 5 अक्टूबर से पहले-पहले आपका ई-केवाईसी या किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना केवाईसी जरूर अपडेट करा लें. महंगाई के इस दौर में यह राशि किसानों को बड़ी राहत देगी. यह राशि किसानों को खेती-बाड़ी के काम में आर्थिक मदद करेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी. खाद, बीज और अन्य कृषि उपकर खरीदने में किसानों को अब आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

हर साल मिलते हैं 6000 रुपये

दरअसल, केंद्र सरकार पीएम सम्मान निधि योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपये की सहायता राशि देती है, जिसे 2000 रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है. पीएम किसान किस्त पात्र लाभार्थी किसानों के लिए वित्तीय मदद का एक प्रमुख स्रोत है. इसका 100 प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार ही करती है.

ये भी पढ़ें: त्योहार से पहले ही लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का रेट

पैसा पाने के लिए eKYC करवाना जरूरी

पीएम किसान योजना में पैसा पाने के लिए किसानों को एक जरूरी काम करना होता है, जिसे ईकेवाईसी कहते हैं.इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको एक बार eKYC करवाना जरूरी है. eKYC का मतलब है कि  किसान को अपनी पहचान की पुष्टि करानी होती है. यह इसलिए किया जाता है ताकि पैसा सही किसान के खाते में जाए और किसी गलत लोगों को न मिल जाए.अगर आपने eKYC नहीं करवाया है, तो आपको पैसे नहीं मिलेंगे. इसलिए, जल्दी से eKYC करवा लें.

क्या है eKYC करने का तरीका

  • अगर किसान अपनी 18वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल से पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर eKYC कर सकते हैं.
  • इसके अलावा आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा.
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा उस ओटीपी को डालते ही आपका काम हो जाएगा.
  • फिर आपके मोबाइल में पीएम किसान का ऐप भी होगा. उस ऐप से भी आप अपनी फोटो के जरिए eKYC कर सकते हैं.
  • इसके अलावा अगर आपको मोबाइल से काम करने में परेशानी हो रही है तो आप किसी कॉमन सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं. वहां आपकी उंगलियों के निशान या आंखों का स्कैन करके eKYC हो जाएगी.

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • यहां आपको ‘Farmers Corner’ या ‘Beneficiary Status’ का ऑप्शन मिलेगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा.
  • इस फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड नंबर डालना होगा.
  • इसके बद सबमिट करने पर आपका स्टेटस दिख जाएगा. जिसमें आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

14 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

21 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

24 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

54 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

56 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

1 hour ago