TMC प्रवक्ता साकेत गोखले
Saket Gokhale Arrested: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीब साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhale Arrested) पर गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर पीएम मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप है. साकेत की गिरफ्तारी की जानकारी टीएमसी (TMC) सासंद डेरेक ओ ब्रायन ने दी.
सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर पर लिखा कि टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले (Saket Gokhale Arrested) को गुजरात पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार (TMC Spokesperson Arrested) कर लिया है. सोमवार को साकेत दिल्ली से जयपुर के लिए रात नौ बजे की फ्लाइट ली थी. जब वो वहां उतरे तो गुजरात पुलिस एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी और उन्हें गिरफ्तार (TMC Spokesperson Arrested) कर लिया.
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद गोखले अपनी मां को मंगलवार सुबह दो बजे फोन कर बताया कि गुजरात पुलिस उन्हें अहमदाबाद ले जा रही है और आज दोपहर अहमदाबाद पहुंच जाएंगे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें मात्र दो मिनट बात करने दिया, फिर उनका फोन और सामान जब्त कर लिया.
दरअसल, बीते एक दिसंबर को टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने दावा किया था कि मोरबी पुल हादसे के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा के लिए केवल कुछ घंटों के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. एक तथाकथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने दावा किया था कि 5.5 करोड़ रुपये विशुद्ध रूप से स्वागत, कार्यक्रम प्रबंधन और फोटोग्राफी के लिए थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि मोदी के इवेंट मैनेजमेंट और पीआर की कीमत 135 लोगों के जीवन से अधिक है. क्योंकि त्रासदी के 135 पीड़ितों के परिवारों को प्रत्येक को केवल 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई.
ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: कांग्रेस ने दे दी 100 गालियां, अब कृष्ण बनकर जनता देगी जवाब- संबित पात्रा का बड़ा हमला
इसी मामले में गुजरात पुलिस ने उन्हें राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थिति एयरपोर्ट से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…