देश

Himachal Pradesh Exit Polls: इस एग्जिट पोल ने हिमाचल में बढ़ा दी सर्दियों में ‘सियासी गर्मी’, BJP-कांग्रेस के बीच मैच ‘टाई’

Himachal Pradesh Exit Polls: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. ह‍िमाचल के ज्‍यादातर एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी की सरकार बनती द‍िख रही है. हालांक‍ि न्‍यूज 24-टुडेज चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल ने सभी को चौंका दिया है.

न्‍यूज 24 और टुडेज चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर नजर आ रही है। यहां पर दोनों पार्टियों को बराबर 33-33 सीटें म‍िल रही है। वहीं, अन्‍य के खाते में दो सीटें जाने की बात कही गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक, ह‍िमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.

कई एग्जिट पोल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को बीजेपी पर बढ़त मिलती दिख रही है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट शेयर, बीजेपी को 42 प्रतिशत वोट शेयर और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में किसका पलड़ा भारी, BJP-AAP में कौन मारेगा बाजी

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस की बन सकती है सरकार

सीटों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 24-34 सीटे मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा अन्य के खाते में 4-8 सीटें जा सकती हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रह सकता है और पार्टी की यहां बोहनी भी होती नजर नहीं आ रही है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. यहां सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को 35 सीटों की दरकार है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. हिमाचल में 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. इस दौरान करीब 75 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को 35 सीटों की दरकार है. एग्जिट पोल के अनुमान अगर सही साबित हुए हिमाचल में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कमल तिवारी

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

23 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

33 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

42 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

51 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

52 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

58 minutes ago